Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता ने कहा- बार-बार आदेशों के बावजूद बांध कमजोर क्यों बनें, होगी जांच
    Breaking News

    ममता ने कहा- बार-बार आदेशों के बावजूद बांध कमजोर क्यों बनें, होगी जांच

    azad sipahiBy azad sipahiJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता। चक्रवात यास के बाद दीघा व अन्य समुद्र तटीय क्षेत्रों में यास चक्रवात‌ से बांध टूटने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती कैबिनेट के सिंचाई विभाग पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि तटीय क्षेत्रों में मजबूत बांध बनाने के लिए कई बार वित्तीय आवंटन हुआ। मैंग्रोव के पेड़ लगाने के लिए लगातार अनुदान मिले लेकिन कोई काम नहीं किया गया। अब इसकी जांच की जाएगी।
    बुधवार को प्रेस वार्ता करके मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवाती तूफ़ान यास के चलते राज्य में 134 बांध टूट गए हैं।उन्होंने सार्वजनिक रूप से सिंचाई विभाग के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर साल बांध की मरम्मत की जा रही है लेकिन यह टूट रहा है। लाखों रुपये खर्च कर भी यह पानी में जा रहा है। इसके पहले शासन में राजीव बनर्जी परिवहन मंत्री थे जो अब भाजपा में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इस बारे में जांच का आदेश देते हुए तीन दिनों में रिपोर्ट भी मांगी है। यास के बाद ममता बनर्जी ने सिंचाई विभाग के साथ-साथ पर्यावरण और वन विभाग के काम पर भी सवाल उठाए। गौर हो कि वर्तमान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पहले पर्यावरण मंत्री ही थे। ममता ने तूफ़ान अम्फान के बाद लगाए गए पांच करोड़ मैंग्रोव को लेकर सवाल उठाया और पूछा कि आखिर सारे मैंग्रोव कहां गए?
    ममता ने कहा कि आने वाले दिनों में चक्रवात से निपटने के लिए 15 करोड़ मैंग्रोव लगाए जाएंगे। इसमें से पांच करोड़ सुंदरबन में, पांच करोड़ उत्तर 24 परगना में और शेष पांच करोड़ पूर्वी मिदनापुर में लगाए जाएंगे। ममता बनर्जी ने वन विभाग से तीन दिन के भीतर टूटे पेड़ के बारे में रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले 10 साल से दीघा को सजाया था। वह चक्रवात से तबाह हो गया है। ममता बनर्जी ने इसके लिए लापरवाही का आरोप लगाया। खास बात‌ यह है कि शुभेंदु इसी क्षेत्र के निवासी हैं।
    मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि दीघा के सौंदर्यीकरण का आधार गलत था। उन्होंने मंदारमणि में होटल को हुए नुकसान के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इस बीच 11 जून से 26 जून के बीच लहरों के ज्वार की आशंका है। ममता ने एहतियात बरतने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हर साल चक्रवात आ रहे हैं, बांध टूट रहे हैं। हमें विशेषज्ञों की राय से व्यवस्था करनी होगी। ठेकेदारों को कम से कम 10 साल के लिए जिम्मेदार होना होगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑनलाइन क्लास पर करें फोकस: राज्यपाल
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने की केंद्र सरकार से फ्री टीकाकरण की मांग
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version