रांची। झारखंड सरकार ने जनजातीय परामर्शदातृ समिति (टीएसी) का गठन कर दिया है। राज्यपाल के आदेश से इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी की गयी। पुनर्गठित टीएसी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा बंधु तिर्की समेत 15 विधायकों को इसका सदस्य बनाया गया है। इनमें प्रो स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विकास मुंडा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप और सोनाराम सिंकू शामिल हैं। पटमदा के विश्वनाथ सिंह सरदार और चिलदाग (अनगड़ा) के जमल मुंडा को टीएसी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव टीएसी के सदस्य सचिव होंगे। परिषद और उसके सदस्यों का कार्यकाल 2021 में बनी टीएसी नियमों के अनुरूप होगा और यह परिषद उसी के अनुसार कार्य का निष्पादन करेगी। अधिसूचना के अनुसार परिषद के गठन को मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version