Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘आस्था की कोई कीमत नहीं’ स्लोगन को सच साबित कर रहा ‘एक करोड़ 25 लाख’ का बकरा
    Breaking News

    ‘आस्था की कोई कीमत नहीं’ स्लोगन को सच साबित कर रहा ‘एक करोड़ 25 लाख’ का बकरा

    azad sipahiBy azad sipahiJune 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद के मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर डेरापुर तहसील क्षेत्र में एक बकरे की कीमत विदेशी लोगों ने एक करोड़ तक लगा दी है। यह सौदा 25 लाख की कीमत के चलते रुका हुआ है। बकरे के मालिक ने लॉकडाउन के कारण इस सौदे में देरी की बात कही है। बकरे की यह कीमत बकरे की नहीं, बल्कि आस्था की लगाई जा रही है।
    यह कहावत ‘आस्था की कोई कीमत नहीं होती है’  इसका उदाहरण कानपुर देहात जनपद के छोटे से गांव में पैदा हुआ बट्टू  के लिए लगाई गई रकम  है। दरअसल ‘बट्टू’ एक बकरे का नाम है जो जनपद के डेरापुर तहसील क्षेत्र के रतनियापुर गांव में रहने वाले शिव कुमार तिवारी के घर पैदा हुआ था। बट्टू के पैदा होने पर शिव कुमार तिवारी को यह पता नहीं था कि जिसे वह साधारण जानवर समझ रहे हैं, वह एक दिन उनको करोड़ों रुपये तक  दिला सकता है।
    बट्टू के पैदा होने के 14 दिन बाद रतनियापुर में एक फकीर आया।  जब उसने बकरे को देखा तो शिव कुमार से बोला तुम बहुत नसीब वाले हो। यह सुनकर शिवकुमार सोच में पड़ गए कि बकरे में ऐसा क्या देख लिया फकीर ने। जब यह बात फकीर से पूछी तो उसने बताया कि बकरे के पेट में दोनों ओर “अल्लाह” लिखा हुआ है। शिव कुमार ने इस बात को सुनकर बकरे का नाम बट्टू रख दिया और यह बात धीरे-धीरे जनपद से दुबई तक पहुंच गई। फिर क्या गांव में दलालों का आना शुरू हो गया और बकरे की नहीं, बल्कि आस्था की कीमत लगने लगी।
    इस कीमत की रकम सुनकर विश्वास होना थोड़ा मुश्किल था, पर जब शिव कुमार ने खुद बताया कि उनके बट्टू की कीमत एक करोड़ रुपये लग चुकी है। बताया कि बकरे की कीमत एक करोड़ 25 लाख लगाई थी। तब-तक लॉकडाउन लग गया, नहीं तो अब तक बकरे को कोई न कोई खरीद लेता। फिलहाल अभी तक देश ही नहीं, विदेश से पांच से छह व्यापारी आ चके हैं। बहुत जल्द ही बकरे की बिक्री हो जाएगी।
    बट्टू को मिल रहा पौष्टिक आहार
    शिव कुमार का पूरा परिवार बकरे की आव भगत में लगा हुआ है। उसकी इस तरह सेवा की जा रही है, जैसे घर में मेहमान आया हो। बकरे को भुने हुए चने, गेहूं और सभी पौष्टिक आहार दिया जा  रहा है, जिससे बकरे को देखने वाला व्यक्ति और उसकी ओर आकर्षित हो जाये।
    बकरे की हो रही कड़ी सुरक्षा 
    फिलहाल अभी बकरे की सुरक्षा ऐसे की जा रही है, जैसे घर में रखे सोने व जेवरात की होती हो। शिव कुमार को डर है कि कहीं उनके बकरे को कोई चोरी न कर ले। इसके लिए कोई न कोई एक व्यक्ति हमेशा उसके साथ रहता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी को जनप्रतिनिधियों का आया ख्याल, कसे अधिकारियों के पेंच
    Next Article शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में पंजाब के स्कूल आगे तो भड़के सिसोदिया
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version