Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीके ने की शरद पवार से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म
    Breaking News

    पीके ने की शरद पवार से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म

    azad sipahiBy azad sipahiJune 11, 2021Updated:June 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई । चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओर’ पर मुलाकात की। दोनों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक चर्चा की। इस मुलाकात पर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इस वजह से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।
    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में क्रमश: तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक की जीत के बाद शरद पवार के साथ पीके की यह पहली मुलाकात है। पीके ने विधानसभा चुनावों में इन दलों की चुनावी रणनीति बनाने में मदद की थी। विधानसभा चुनावों के बाद पीके ने कहा था कि अब वह चुनावी रणनीति बनाने का कार्य छोड़ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के लिए भी काम किया था। बिहार में नीतीश कुमार के लिए भी उन्होंने काम किया था। पीके के कार्य से प्रसन्न होकर नीतीश कुमार ने उनको जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया था, लेकिन उनकी राजनीतिक बयानबाजी को देखते हुए बाद में जदयू ने उनसे किनारा कर लिया था।
    पीके के निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को जिन राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया था, उनके नेताओं से मिलने की पीके की योजना है। इसी वजह से वे आज शरद पवार से मिले हैं। पीके इस सिलसिले में देश के अन्य नेताओं से भी मिलेंगे।
    पीके की मुलाकात पर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार की तबीयत खराब थी। उनका आपरेशन भी हुआ था। इस वजह से हर दलों के नेता शरद पवार से मिलने आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने भी उनका हालचाल जानने के लिए मुलाकात की। इसका कोई अन्य अर्थ निकालना ठीक नहीं है। हालांकि अजीत पवार ने इस मुलाकात को भले ही औपचारिक बताया हो लेकिन विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात का उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से जुड़ा है।
    वहीं, शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने कहा कि शरद पवार और प्रशांत किशोर की मुलाकात देश की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को मिली सफलता के बाद सभी विपक्षी दलों को साथ लाना जरूरी है। अगर प्रशांत किशोर सभी विपक्षी दलों को साथ लाकर शरद पवार को उनका नेतृत्व करने की दिशा में काम कर रहे हैं तो यह स्वागतयोग्य है। इसका लाभ निकट भविष्य में देश को ही होगा।
    उधर, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि प्रशांत किशोर और शरद पवार की मुलाकात का महाराष्ट्र की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले प्रशांत किशोर राहुल गांधी के लिए काम कर चुके हैं लेकिन राहुल गांधी को कोई फायदा नहीं हुआ है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP को तगड़ा झटका : मुकुल रॉय ने फिर से थामा तृणमूल का दामन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर गदगद हुए योगी
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version