Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरपीएफ ने रांची स्टेशन से तीन नाबालिग लड़कियों को पकड़ा ,परिजनों को सौंपा
    Breaking News

    आरपीएफ ने रांची स्टेशन से तीन नाबालिग लड़कियों को पकड़ा ,परिजनों को सौंपा

    azad sipahiBy azad sipahiJune 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन से तीन नाबालिग को घूमते हुए पकड़ कर परिजनों के हवाले कर दिया। तीनों नाबालिग घर से भाग कर स्टेशन पर पहुंची थी। यह तीनों लड़कियां स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर घूमती हुई पायी गई थीं। आरपीएफ सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नाबालिगों के इधर-उधर घूमने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों को इन पर संदेह हुआ। इसके बाद उनसे पुछताछ के लिए पोस्ट लाया गया। सोमवार देर रात में नाबालिग लड़कियों ने बताया कि वह सभी परिजनों को बिना बताए घर से भाग निकली हैं।
    तीनों नाबालिग रांची, रामगढ़ और हजारीबाग की रहनेवाली हैं। लड़कियों ने यह भी बताया कि उन्होनें घर से निकलते वक्त अपने परिजनों को इसलिए नहीं बताया कि वह उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे थे। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने उनके माता-पिता से संपर्क किया। उनके परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री ने उन्हें बाहर जाने के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने संबंधित थाने में दर्ज भी करायी है। इसके बाद नाबालिग के पिता और अन्य परिजनों को रांची आने को कहा गया। आरपीएफ के कहने पर परिजन रांची पोस्ट आए। देर रात तक सभी औपचारिक और कानूनी कार्रवाई के बाद इन नाबालिगों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। नाबालिगों की पहचान करनेवाली सुरक्षाकर्मियों में एसआई अनीता गोदारा, एचसीटी एसके जायसवाल, सीटी उपेंद्र साव, एलसी किमी शिवानी, एलसी आरती बारला सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर में दोस्त ने की युवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया एडवांस मदर केयर एंड चाइल्ड केयर का उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version