Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शत्रुघ्न सिन्हा फिर हुए पीएम मोदी के मुरीद, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज
    Breaking News

    शत्रुघ्न सिन्हा फिर हुए पीएम मोदी के मुरीद, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज

    azad sipahiBy azad sipahiJune 27, 2021Updated:June 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिर से पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हो चले हैं। उनके एक ट्वीट ने उनकी भाजपा में वापसी की अटकलें को तेज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिये अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। ट्वीट में उन्होंने दुखी लोगों के वेरिएंट के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। पहले अपने दुखों से दुखी। दूसरे दूसरों के दुखी से दुखी. तीसरे दूसरों के सुख से दुखी। और चौथा नया वैरिएंट, बिना बात खामखां मोदी से दुखी।
    अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिंहा का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। क्यों अचानक वह पीएम मोदी की बड़ाई करने लगे हैं।
    बता दें कि सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेसी चोला पहन लिया था। कांग्रेस का दामन थामते हुए सिन्हा को लगा कि उन्होंने भाजपा छोड़ अपना राजनीतिक भविष्य सवार लिया है और कांग्रेस में उन्हें बेहतर जगह मिलेगी। पटना साहिब से सांसद रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी। लेकिन, मौजूदा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने उनका न चला। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उनकी राजनीतिक कैरियर खत्म होने के मुहाने पर खड़ी नजर आ रही है।
    बिहार विधानसभा चुनाव में भी उनके बेटे लव सिन्हा ने पहली बार राजनीति में किस्मत आजमाते हुए बांकीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन, भाजपा के नितिन नवीन से वो हार गये। अब शत्रुघ्न को लग रहा है कि जिस नाव पर वो सवार हैं वो डुबती नजर आ रही है। क्योंकि, कांग्रेस की स्थिति राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महज 19 सीट हीं जीत पाई थी जबकि महागठबंधन में पार्टी को कुल 70 सीटें मिली थी। जिसके बाद से ये मंथन शुरू हुआ कि तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को इतनी अधिक सीट दे कर बड़ी गलती कर दी और इसी वजह से वो सरकार बनाने से चुक गये।
    अब हो-ना-हो, कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को लगने लगा है कि उन्होंने भाजपा को छोड़ बड़ी गलती कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने कोरोना की चुनौतियों को सफलतापूर्वक संभाला : जेपी नड्डा
    Next Article JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन के नेतृत्व में ओड़िशा में ताकत बढ़ायेगा झामुमो 
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version