Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में सरकारी विभागों पर जेबीवीएनएल का 1000 करोड़ से ज्यादा बकाया
    Jharkhand Top News

    राज्य में सरकारी विभागों पर जेबीवीएनएल का 1000 करोड़ से ज्यादा बकाया

    adminBy adminJune 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड हाइकोर्ट बकाया बिजली बिल मामले को लेकर गंभीर है। कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रीय लोक अदालत या किसी अन्य माध्यम से मामले का निपटारा करें। सरकारी विभागों से संबंधित 4900 मामले लंबित हैं। कोर्ट की टिप्पणी के बाद जेबीवीएनएल ने सरकारी विभागों से बकाया बिजली बिल मामले के निष्पादन और वसूली को लेकर काम शुरू कर दिया है। झारखंड में सरकारी विभागों पर जेबीवीएनल का 1000 करोड़ से ज्यादा बकाया है। एजेंसी ने विभागों को चेतावनी दी थी कि जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल का भुगतान करें, नहीं तो बिजली काट दी जायेगी। जेबीवीएनएल ने इसी के तहत एचइसी की बिजली काट दी थी। एचइसी पर बिजली बिल मद में 160 करोड़ रुपये बकाया है।

    जमशेदपुर और धनबाद में भी सरकारी विभागों पर 575 करोड़ से ज्यादा का बकाया हो गया है। बार-बार रिमाइंडर के बाद भी सरकारी विभाग बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ आम उपभोक्ताओं पर अगर बिजली बिल मद में 10 हजार रुपये बकाया हो जाता है, तो उनका तुरंत कनेक्शन काट दिया जाता है, मगर सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया होने के बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं काटता है। आकड़ों के अनुसार झारखंड के 31 सरकारी विभागों में उपभोक्ताओं की संख्या 15061 है। इन विभागों का बकाया बिजली बिल 1000 करोड़ से ज्यादा है। इसमें सबसे जयादा नगर विकास विभाग पर 174.70 करोड़, पेयजल विभाग पर 119.30 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग पर 27.05 करोड़ बकाया है।

    निगम द्वारा कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से सभी सरकारी विभागों को बिजली बिल का भुगतान अपने स्तर से किया जाना है। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता था। इसके बाद से बिजली बिल मद में किसी भी विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। बकाया राशि में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। जेबीवीएनएल के अफसरों का कहना है कि लंबे समय से एचइसी का बिजली बिल बकाया है। समय-समय पर भुगतान करने के लिए कहा गया, लेकिन बिल नहीं जमा किया जा रहा है।

    वहीं जमशेदपुर के सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का करीब 250 करोड़ रुपये बकाया है। जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, नगर विकास विभाग, पेयजल व स्वच्छता विभाग, पथ निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग पर 15 करोड़ से 43 करोड़ तक का बिजली बिल बाकी है। इन विभागों के प्रमुख को बिजली विभाग की ओर से कई बार भुगतान करने का रिमाइंडर भेजा जा चुका है। वहीं धनबाद में भी सरकारी विभागों 225 करोड़ रुपए बकाया है। बड़े बकाएदारों में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग शामिल है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिरासत में लिए गए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव
    Next Article सांसद निशिकांत की पहल पर माइनिंग लीज और शेल कंपनी सुनवाई में वकीलों पर हो रहे खर्च का ऑडिट करेगा सीएजी
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version