Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डीएसपी की पाठशाला के 27 छात्रों ने निकाला जेपीएससी
    Breaking News

    डीएसपी की पाठशाला के 27 छात्रों ने निकाला जेपीएससी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • शाबाश : 2012 से पढ़ा रहे हैं वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव की पाठशाला से 27 अभ्यर्थियों ने जेपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है। उनमें से पांच डीएसपी, पांच प्रशासनिक सेवा, आठ शिक्षा सेवा और सात म्यूनिसिपल सर्विस के अधिकारी बनेंगे। श्रीवास्तव 2012 से लगातार अलग-अलग लेवल के छात्रों को बिना किसी फीस के पढ़ा रहे हैं। सातवीं से दसवीं जेपीएससी के लिए वह दिसंबर 2021 से विशेष रूप से आॅनलाइन क्लास चला रहे थे। हर दिन उनकी क्लास रात नौ बजे शुरू होती थी और कम से कम डेढ़ घंटे तक चलती थी।

    125 से अधिक छात्र छात्रा बन चुके हैं दारोगा-सर्जेंट
    उनकी इस पाठशाला के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, वे या तो दारोगा की नौकरी कर रहे हैं या फिर सर्जेंट हैं। उन्होंने बताया कि 2012 दारोगा के लिए हुई भर्ती में उनके पढ़ाये 62 लोगों ने क्वालीफाई किया था। 2018 में हुई दारोगा की बहाली में इनके पढ़ाये 53 लोगों ने क्वालीफाई किया था। वहीं अलग-अलग जगहों पर तैनात 13 डीएसपी ने इनकी पाठशाला में क्लास किया है। करीब 25 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उनकी पाठशाला से पढ़ कर निकले हैं।

    दिन में नौकरी, रात में फ्री क्लास
    छात्रों की सफलता से उत्साहित श्रीवास्तव कहते हैं कि दिनभर नौकरी करने के बाद रात में जो अपना व्यक्तिगत समय मिलता था, उसी में वह छात्रों को पढ़ाया करते थे। वहीं छुट्टी के दिन क्लास की अवधि और बढ़ जाती थी। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन क्लास में न केवल झारखंड, बल्कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल, तमिलनाडू समेत अन्य राज्यों के छात्र भी शामिल होते हैं।

    पिता से मिली थी प्रेरणा, परिवार का मिलता है सपोर्ट
    डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पिता खुद एक शिक्षक थे। उन्होंने समाज के प्रति दायित्व की एक सीख दी थी। वह उसी का अनुसरण कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि उनके इस काम में परिवार का भी पूरा सहयोग मिलता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिल्पी नेहा तिर्की ने शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद
    Next Article टारगेट किलिंग: कुलगाम में आतंकियों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version