Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»73 लाख लोगों को सितंबर 2022 तक मिलेगा फ्री राशन: केजरीवाल
    Breaking News

    73 लाख लोगों को सितंबर 2022 तक मिलेगा फ्री राशन: केजरीवाल

    azad sipahiBy azad sipahiJune 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के करीब 73 लाख लोगों बड़ी राहत देते हुए सितंबर 2022 तक फ्री राशन मुहैया कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में फ्री राशन वितरण योजना को 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

    दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार गंवाने वाले और महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत दी है। कैबिनेट के इस निर्णय से दिल्ली के 72,77,995 राशन कार्ड धारकों को 30 सितंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को देखते हुए दिल्ली सरकार लोगों को फ्री राशन दे रही है। इस स्कीम को 30 सितंबर तक और आगे बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के लोगों को आने वाले महीनों में भी बिल्कुल मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अभी तक दिल्ली सरकार लोगों को फ्री राशन दे रही थी। राशन की दुकान से आपको जो राशन मिलता है, वह राशन सरकार काफी कम पैसे में देती है, लेकिन पिछले कुछ सालों से दिल्ली सरकार वह भी पैसा नहीं ले रही थी। उस स्कीम को 30 सितंबर तक और आगे बढ़ा दिया गया है। अब आने वाले महीनों में भी आपको बिल्कुल मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

    वहीं बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की तरफ से कैबिनेट में फ्री राशन वितरण योजना को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव में बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिल्ली में 72,77,995 लाभार्थी हैं। एनएफएसए के अनुसार, प्रत्येक लाभार्थी (पीएचएच) को चार किलो गेहूं और एक किलो चावल दिया जाता है। साथ ही, एएवाई कार्ड धारक को गेहूं और चावल के अतिरिक्त एक किलोग्राम चीनी भी दी जाती है।

    कोविड-19 का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना के प्रसार और लॉकडाउन आदि के निवारक उपायों के कारण लोगों की आजीविका पर काफी प्रभाव पड़ा है। लोगों को इसमें थोड़ी राहत देने के लिए दिल्ली सरकार, सभी पीडीएस लाभार्थियों को एनएफएसए के तहत मिलने वाला राशन मुफ्त में वितरित करती है।

    इसके तहत अप्रैल, 2020 से नवंबर 2020 और मई 2021 से अभी तक मुफ्त राशन का वितरित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने अपने नागरिकों को महंगाई और कोविड-19 के प्रभाव से राहत प्रदान करने के लिए फ्री राशन वितरण योजना की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया। कैबिनेट में लाए गए प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से विचार-मंथन किया गया और फ्री राशन वितरण योजना की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 तक कर दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि एनएफएस अधिनियम 2013 के अंतर्गत निर्धारित पात्रता के अनुसार, प्रवासी श्रमिकों, असंगठित श्रमिकों, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों, घरेलू सहायिका समेत जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन जरूरतमंद लोगों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया गया। जिसमें प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 किलो गेहूं और एक किलो चावल शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउदयपुर में तालिबानी मर्डर का पाकिस्तान कनेक्शन
    Next Article झारखंड में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट : बन्ना गुप्ता
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version