Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड पहुंची अग्निपथ की आंच, रेलवे ट्रैक और सड़क पर बवाल, लाठीचार्ज
    Breaking News

    झारखंड पहुंची अग्निपथ की आंच, रेलवे ट्रैक और सड़क पर बवाल, लाठीचार्ज

    azad sipahiBy azad sipahiJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रदर्शनकारियों ने कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार

    रांची। अग्निपथ की आंच झारखंड के जिलों में पहुंच गई है। पलामू और धनबाद जिले में शुक्रवार को सुबह से ही विरोध शुरू हो गया। इस नई योजना को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सड़क पर टायर जलाकर और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान एक मालगाड़ी के इंजन में तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर पथराव भी हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    भर्ती योजना के विरोध में पलामू जिले के युवा सड़कों पर उतर गए हैं। युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अप एंड डाउनलाइन को जाम कर दिया। रेलवे ट्रैक जाम करके जमकर नारेबाजी की। इससे पहले युवाओं ने नेशनल हाईवे 75 को जाम किया था। नेशनल हाईवे से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया।

    पलामू में अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। जाम को हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। युवाओं ने भी पुलिस बल को निशाने पर लेकर पत्थर फेंका। एक मालगाड़ी के इंजन में तोड़फोड़ की गई। करीब 45 मिनट तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ट्रैक को जाम रखा था।

    घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर तैनात हो गई है। शुक्रवार को युवाओं ने प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर रेडमा चौक को जाम कर दिया था। रेडमा चौक पर पुलिस द्वारा जाम हटाए जाने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे। रेलवे ट्रैक जाम हटाए जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक परिचालन सामान्य नहीं हो पाया था।

    धनबाद में टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन
    धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदान में बहाली के लिए प्रैक्टिस करने वाले युवकों ने शुक्रवार सुबह डिगवाडीह जवाहरलाल स्टेडियम गेट के सामने से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

    अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। हजारों युवकों के विरोध प्रदर्शन में निकलने के कारण घंटों सड़क जाम लग गया है। धनबाद में विरोध प्रदर्शनकारी युवकों ने जोड़ापोखर थाना के पास रुक कर जोड़दार तरीके से केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। युवक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

    युवकों ने जगह-जगह टायर जलाया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि केंद्र सरकार सेना बहाली के लिए लंबे समय से तैयार कर रहे देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। रेलवे सहित अन्य कंपनियों की तरह सेना में बहाली के लिए प्राइवेट टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मात्र चार साल के लिए बहाली गलत तरीके का काम है।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राजधानी रांची में ओवरब्रिज के पास स्थित सेना भर्ती ऑफिस के सामने युवाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से जुड़े शेल कंपनी मामले में हाई कोर्ट 23 जून को करेगा सुनवाई
    Next Article रांची हिंसा की पूरी जानकारी कोर्ट को उपलब्ध कराए सरकार : हाई कोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version