Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अग्निपथ के विरोध में देशव्यापी आन्दोलन से 316 ट्रेन सेवाएं प्रभावित
    Breaking News

    अग्निपथ के विरोध में देशव्यापी आन्दोलन से 316 ट्रेन सेवाएं प्रभावित

    azad sipahiBy azad sipahiJune 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय सेना में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते अब तक 316 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। योजना का विरोध कर रहे उपद्रवियों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया और बिहार और तेलंगाना में कुछ ट्रेनों में आग लगा दी।

    रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को रद्द करने या आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया। मंत्रालय के अनुसार आज शाम साढ़े चार बजे तक 80 मेल एक्सप्रेस और 134 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 61 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं 11 मेल एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया।

    मामले की गंभीरता को समझते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने और रेल संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की। वैष्णव ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रेलवे राष्ट्र की संपत्ति है। यह आपकी सेवा के लिए है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की सेवा के लिए इसे क्षति न पहुंचाएं। देशभर में कई स्थानों पर ट्रेन की बोगियों में आग लगाये जाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि युवा ट्रेन को आग के हवाले न करें। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील सरकार है और वह आपकी बात को सुनेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजाद सिपाही के सात साल का सफर
    Next Article जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट
    azad sipahi

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025

      दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version