रांची। भाजपा के प्रदेश मंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंधु तिर्की के बयान पर पलटवार किया है। साहू ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बंधु तिर्की जमीन दलालों के नाम बताएं या बाबूलाल मरांडी पर अनर्गल बयानबाजी से बचें।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं। उनकी बेदाग छवि रही है। उनके कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की को विधायक रहते हुए कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाया जिसके कारण उनकी सदस्यता चली गई और मांडर में उपचुनाव कराना पड़ा।

उन्होंने कहा कि मांडर उप चुनाव में उनकी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव जीत गई हैं पर भाजपा का प्रदर्शन भी पहले से बेहतर हुआ है। हमारा वोट प्रतिशत बढा है और बूथ वाईज समीक्षा करने पर पता चलता है कि आदिवासी समाज का सबसे अधिक मत पार्टी को ही प्राप्त हुआ है। इस दौरानमें प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version