रांची। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी दो जुलाई को रांची आएंगे। वे होटल बीएनआर में जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी।

कार्यक्रम में झारखंड के सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों को विभागीय कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उनसे योजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत भी की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version