Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एकनाथ शिंदे ने ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का तय किया सफर
    Top Story

    एकनाथ शिंदे ने ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का तय किया सफर

    adminBy adminJune 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सातारा जिले से महाराष्ट्र का तीसरा मुख्यमंत्री बनने पर एकनाथ शिंदे की कर्मभूमि ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर खुशी जताई है। ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले शिंदे पिछले दिनों से देश के सबसे चर्चित नाम हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वे महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने में सफल होंगे।

    शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के रूप में सातारा जिले को फिर से मुख्यमंत्री पद मिला है। इससे पहले यशवंत राव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण इस जिले से राज्य के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। इन नेताओं की तरह ही एकनाथ शिंदे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सूबे के गरीब, शोषित लोगों की आवाज बनेंगे और उनके लिए बेहतर काम करेंगे। इस बीच एकनाथ को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने की घोषणा की जानकारी मिलते ही शिंदे गुट के विधायकों में खुशी की लहर फैल गई।

    एकनाथ शिंदे मूल रूप से सातारा जिले के हैं और ठाणे जिले में रहते हैं और यही उनकी कर्मभूमि है। इसलिए ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया है। शिवसेना में बगावत के बाद अब उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई है। कम उम्र में ही वे ठाणे आ गए और 11वीं तक की शिक्षा मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्हें शिक्षा छोड़नी पड़ी और अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया। एकनाथ शिंदे की शादी लता शिंदे से हुई है। उनके बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

    राजनीति में शामिल होने के बाद शिंदे ठाणे-पालघर क्षेत्र में प्रमुख शिवसेना नेता के रूप में उभरे और जनहित के मुद्दों के प्रति आक्रामक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। शिवसेना ने उन्हें 1997 में पार्षद के रूप में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) का चुनाव लड़ने का अवसर दिया, जिसमें उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 2001 में वह ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में चुने गए। वह 2004 तक इस पद पर बने रहे। ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में उन्होंने खुद को ठाणे नगर निगम या शहर से संबंधित मुद्दों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि समग्र विकास और पूरे जिले के कल्याण में सक्रिय रुचि ली।

    महाराष्ट्र के सातारा जिले में 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2014 के चुनावों के बाद उन्हें शिवसेना के विधायक दल के नेता और बाद में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया। एकनाथ संभाजी शिंदे उद्धव सरकार में पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने जनवरी 2019 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली।

    eknath shinde maharashtra uddhav thackeray
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिसे सब कुछ दिया वही नाराज, जिसे कुछ नहीं दिया वे हैं साथ : उद्धव ठाकरे
    Next Article भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अमित शाह ने की ‘मंगल आरती’
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version