Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ड्रैगन फ्रूट की खेती में संभावना तलाश रहे खूंटी के किसान
    Jharkhand Top News

    ड्रैगन फ्रूट की खेती में संभावना तलाश रहे खूंटी के किसान

    adminBy adminJune 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उग्रवाद, नक्सलवाद, मानव तस्करी और अफीम की खेती जैसे मामलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जनजातीय बहुल जिला खूंटी इन दिनों कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नयी पहचान बना रहा है। किसान पारंपरिक खेती के बदले वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य करने को अग्रसर हुए हैं।

    इस जिले में अब वैसे फलों और पौधों की खेती किसान कर रहे हैं, जिसका शायद नाम भी यहां के अधिकतर लोगों ने नहीं सुना था। बात चाहे स्ट्रॉबेरी की खेती की करें या ड्रैगन फ्रूट की, यहां के कृषक हर क्षेत्र में संभावना तलाश रहे हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती तो अब यहां बड़े पैमाने पर की जा रही है, वहीं प्रायोगिक तौर पर ड्रैगन फ्रूट की भी खेती की जा रही है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    फिलहाल, जिले में प्रयोग के तौर पर डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल में इसकी खेती की गयी है। जिला प्रशासन की योजना तीस एकड़ में इसकी खेती करने की है। मुरहू प्रखंड के हेठगोवा गांव में जुरन सिंह मुंडा ने अपने बलबूते डेढ़ एकड़ टांड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती की है। जिले के कर्रा स्थित मनरेगा पार्क में एक एकड़ क्षेत्रफल में इसकी खेती शुरू की गयी है। रनिया प्रखंड के तुरीगड़ा और खूंटी प्रखंड के बेलांगी सहित अन्य गांवों में भी इसकी खेती शुरू की गयी है। जुरन सिंह मुंडा बताते हैं कि रांची के उनके मित्र मनीष राज से प्रेरणा लेकर उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है।

    ड्रैगन फ्रूट खेती की अच्छी संभावना : अमरेश कुमार

    कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के निदेशक अमरेश कुमार कहते हैं कि खूंटी जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती की काफी अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि इसकी खेती के लिए अधिक बारिश की जरूरत नहीं होती। 20 से 30 डिग्री तापमान पर इसकी खेती आसानी से की जा सकती है। रेतीली जमीन पर ड्रैगन फ्रूट का अधिक उत्पादन होता है। यही कारण है कि राजस्थान में इसकी सबसे अधिक खेती होती है।

    आत्मा के निदेशक ने कहा कि एक एकड़ खेत में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में कम से कम पांच लाख रुपये की लागत आती है। पौधा लगाने के एक से डेढ़ साल बाद यह फल देने लगता है। हर साल औसतन पांच लाख से अधिक की कमाई किसान को होती है। यह एक सीजन में कम से कम तीन बार फल देता है। एक फल का वजन लगभग 300 से 400 ग्राम होता है।

    अमरेश कुमार ने बताया कि एक पौधे में 50 से 60 फल लगते हैं। मई-जून महीने में इसके फूल आने लगते हैं और दिसंबर तक फल आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक पौधा कम से कम 20 वर्षों तक फल देता है। यही कारण है कि अधिक पूंजी लगने के बाद भी किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

    क्या है ड्रैगन फ्रूट

    राक्षस (ड्रैगन) की तरह दिखने के कारण पौधे का नाम ड्रैगन रखा गया है और इससे उगने वाले फल को ड्रैगन फ्रूट कहा जाता है। इसका पौधा कांटेदार होता है। इस फसल की ज्यादा देखभाल करने की जरूरत भी नहीं होती। कांटेदार होने के कारण पशु भी इसको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसमें काफी मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह काफी उपयोगी है। जुरन सिंह मुंडा कहते हैं कि पांच किलो सेव के बराबर विटामिन एक किलो ड्रैगन फ्रूट में मिलता है।

    dragon fruit jharkhand latest news jharkhand news khunti top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
    Next Article आंदोलन का असर: एयरलांइस के किराए में भारी वृद्धि
    admin

      Related Posts

      भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत

      May 19, 2025

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version