Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वित्त मंत्री 20 जून को सरकारी बैंक के अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक
    Breaking News

    वित्त मंत्री 20 जून को सरकारी बैंक के अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

    azad sipahiBy azad sipahiJune 18, 2022Updated:June 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में वह बैंकों के प्रदर्शन और आर्थिक सुधार के लिए सरकार की सभी योजनाओं की भी समीक्षा करेंगी। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने के बाद उनकी यह पहली समीक्षा बैठक होगी।

    सूत्रों के मुताबिक निर्मला सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन, संपत्ति की गुणवत्ता और फंसे कर्ज से रिकवरी की समीक्षा करने के लिए सोमवार, 20 जून को इन बैंकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन सहित सभी सरकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) शामिल होंगे।

    वित्त मंत्री के साथ होने वाली इस बैठक में सरकारी कर्जदाताओं के कारोबार के प्रदर्शन का आकलन, कर्ज में बढ़ोतरी, संपत्ति की गुणवत्ता, फंसे कर्ज की वसूली और 100 करोड़ रुपये से ऊपर की गैर-निष्पादित संपत्तियों की समीक्षा शामिल होगी। इसके साथ ही वो इन बैंकों के पूंजी जुटाने की योजना का भी मूल्यांकन करेगी।

    इसके अलावा वित्त मंत्री इस बैठक में वित्तीय समावेशन में बैंकों के प्रदर्शन का आकलन और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी। खासकर प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खोले गए खातों के कामकाज पर भी चर्चा होगी, जिसे आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत घोषित किया गया था।

    उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री के साथ सरकारी बैंक प्रमुखों की यह बैठक ऐसे वक्त में होने जा रही है, जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मुनाफे में आ गए हैं। बैंक सरकार द्वारा पूंजी डालने पर भरोसा करने की बजाय बाजार से पूंजी जुटाने की संभावना तलाश रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअग्निपथ योजना के विरोध में राजभवन के सामने युवाओं का प्रदर्शन
    Next Article रांची भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात
    azad sipahi

      Related Posts

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025

      बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी

      August 11, 2025

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version