Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कानपुर हिंसा में आया पाकिस्तान कनेक्शन, हिस्ट्रीशीटर की हो रही थी बात
    Top Story

    कानपुर हिंसा में आया पाकिस्तान कनेक्शन, हिस्ट्रीशीटर की हो रही थी बात

    adminBy adminJune 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद हुई कानपुर हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। नयी सड़क और दादा मियां हाता में बवाल के दौरान एक नंबर से लगातार पाकिस्तान से बात हो रही थी। वह नंबर अकील खिचड़ी नाम के एक हिस्ट्रीशीटर का है। वह हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा है। एसआइटी को पता चला है कि अकील खिचड़ी, बाबा बिरयानी के मालिक बाबा मुख्तार का भी खास है। बता दें कि बाबा मुख्तार को एसआइटी ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अब तक जांच में यह भी साफ हो गया है कि हिंसा के आरोपियों को फंडिंग करने वाला बाबा मुख्तार ही था। उसके गुर्गे के रुमाल लहराते ही भीड़ ने चंद्रेश्वर हाते पर धावा बोल दिया था।

    अकील ने लिखा था- शेख साहब और बम चाहिए:

    एक मुखबिर ने पुलिस को अकील खिचड़ी के मोबाइल का स्क्रीन शॉट उपलब्ध कराया है। उसमें भी पाकिस्तानी नंबर है, जिससे अकील खिचड़ी बात कर रहा था। इसमें अकील ने लिखा है कि शेख साहब और बम चाहिए। काम हो जाएगा।

    डाटा फिल्ट्रेशन में खुला पाकिस्तानी कनेक्शन:

    तीन जून को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। घटना की जांच कर रही एसआइटी ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र के मोबाइल टॉवर्स का डाटा खंगाला है। इस दौरान पाकिस्तानी नंबर से कानपुर के अकील खिचड़ी की बात होने की जानकारी सामने आयी। वह शातिर अपराधी और दाउद के लिए काम करने वाली डी-2 गैंग का मेंबर भी है। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में 21 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस डी-2 गैंग का चैप्टर अब क्लोज कर चुकी है।

    अफसरों की उड़ी नींद:

    हिंसा के करीब 20 दिन बाद पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद अफसरों की नींद उड़ गयी है। गम्मू खां के हाते में रहने वाला अकील पुलिस ने अकील खिचड़ी की तलाश तेज कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। एसआइटी ने चंद्रेश्वर हाते के बाहर रुमाल लहराकर हिंसा भड़काने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर लिया है। रुमाल लहराने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि जेल भेजे गये आरोपी मुख्तार बाबा के बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट में काम करने वाला कर्मचारी है। पुलिस ने उसका नाम पता जुटा लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम दबिश दे रही है। इससे साफ हो गया कि मुख्तार बाबा की हिंसा में फंडिंग करने के साथ ही पूरी तरह से संलिप्तता थी।

    kanpur hinsa kanpur violence uttar pradesh yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र राजनीतिक संकट: सरकार और शिव सेना दोनों के एकनाथ
    Next Article एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को मिला तीन महीने का एक्सटेंशन
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version