Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»21वीं सदी में देश के ग्रोथ सेंटर बनेंगे महाराष्ट्र के कई शहर : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    21वीं सदी में देश के ग्रोथ सेंटर बनेंगे महाराष्ट्र के कई शहर : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJune 14, 2022Updated:June 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सात दशक तक ‘बंकर’ को लेकर अनभिज्ञता विरासत के प्रति उदासीनता का परिचायक

    मुंबई/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मुंबई सिर्फ सपनों का शहर नहीं है, महाराष्ट्र में कई ऐसे शहर हैं, जो 21वीं सदी में देश के विकास केंद्र बनने जा रहे हैं। इसी सोच के साथ एक तरफ मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरे शहरों में भी आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की यात्रा में पीछे रह गये आदिवासी जिलों में भी आज विकास की नई आकांक्षा जागी है।

    प्रधानमंत्री आज मुंबई राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का ये राजभवन बीते दशकों में अनेक लोकतांत्रिक घटनाओं का साक्षी रहा है। ये उन संकल्पों का गवाह रहा है जो संविधान और राष्ट्र के हित में यहां शपथ के रूप में लिए गए।

    प्रधानमंत्री ने बिना किसी का नाम लिये देश की विरासत को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद दुनिया के लोग हमारा मजाक करें कि राजभवन 75 साल से यहां कार्यात्मक है लेकिन नीचे बंकर है वो सात दशक तक किसी को पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि यह हमारी उदासीनता को दर्शात है। हमारी अपनी विरासत के लिए कितने उदासीन हैं। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान देशवासियों से ऐसे स्थलों को खोजने का आह्वान करते हुए कहा कि खोज-खोज के हमारे इतिहास के पन्नों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि जो बंकर किसी को पता तक नहीं था, जिसमें वह सामान रखा गया था जो भारत के क्रांतिकारियों की जान लेने के काम आने वाला था उसी बंकर में आज क्रांतिकारियों का नाम है। उन्होंने कहा कि देशवासियों में ऐसी जज्बा होना चाहिए तभी देशवासियों को प्रेरणा मिलती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ने तो अनेक क्षेत्रों में देश को प्रेरित किया है। अगर हम सामाजिक क्रांतियों की बात करें तो जगतगुरू श्री संत तुकाराम महाराज से लेकर बाबा साहेब आंबेडकर तक समाज सुधारकों की एक बहुत समृद्ध विरासत है। महाराष्ट्र में संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव, समर्थ रामदास, संत चोखामेला, जैसे संतों ने देश को ऊर्जा दी है। अगर स्वराज्य की बात करें तो छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति सांभाजी महाराज का जीवन आज भी हर भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल कर देता है। उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हर यातना को आजादी की चेतना में बदला वह प्रेरणादायी है।

    उन्होंने कहा कि जब हम भारत की आज़ादी की बात करते हैं, तो जाने-अनजाने उसे कुछ घटनाओं तक सीमित कर देते हैं। जबकि भारत की आजादी में अनगिनत लोगों का तप और उनकी तपस्या शामिल रही है। स्थानीय स्तर पर हुई अनेकों घटनाओं का सामूहिक प्रभाव राष्ट्रीय था। साधन अलग थे लेकिन संकल्प एक था। उन्होंने कहा कि सामाजिक, परिवारिक, वैचारिक भूमिकाएं चाहे कोई भी रही हों, आंदोलन का स्थान चाहे देश-विदेश में कहीं भी रहा हो उसका लक्ष्य भारत की संपूर्ण आज़ादी था।

    उन्होंने कहा कि आजादी का हमारे आंदोलन का स्वरूप लोकल भी था और ग्लोबल भी। जैसे गदर पार्टी दिल से राष्ट्रीय भी थी, लेकिन स्केल मे ग्लोबल थी। श्यामजी कृष्ण वर्मा का इंडिया हाउस लंदन में भारतीयों का जमावड़ा था, लेकिन मिशन भारत की आजादी का था। नेताजी के नेतृत्व में आजाद हिंद सरकार भारतीय हितों के लिए समर्पित थी, लेकिन उसका दायरा ग्लोबल था। यही कारण है कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन ने दुनिया के अनेक देशों के आजादी के आंदोलन को प्रेरित किया। लोकल से ग्लोबल की यही भावना हमारे आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी ताकत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसारा अली खान को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद
    Next Article रांची पुलिस ने हिंसा मामले में जारी पोस्टर हटाया
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version