Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, स्टेशन की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात
    Breaking News

    भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, स्टेशन की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात

    azad sipahiBy azad sipahiJune 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। सोमवार सुबह से रांची में बंद का कुछ खास असर नहीं देखा गया। रोज की तरह स्थिति सामान्य नजर आई।रांची के अल्बर्ट एक्का चौक की सभी दुकानें बंद है। लेकिन सड़कों पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। बाइक, कार ,ऑटो चल रहे हैं। कोकर की सभी दुकानें खुली है। डिस्टलरी बाजार में भी सब्जी का बाजार लगा हुआ है। सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस(जीआरपी) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। बंद को लेकर रांची रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार को सीआरपीएफ के जवान को तैनात किया गया है।

    भारत बंद को लेकर रांची में में 30 क्यूआरटी और तीन हजार अतिरिक्त जवान तैनात की तैनाती की गई है।विभिन्न थाना में क्यूआरटी अलर्ट मोड में है। जरूरत पड़ने पर एक जगह से दूसरे जगह क्यूआरटी भेजा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ओर से विशेष एहतियात बरता जा रहा है। राजधानी रांची सहित नामकुम, बुंडू, चान्हो, मांडर, तमाड़ और राहे सहित अन्य जगहों पर काफी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।

    एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। एसएसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर उपद्रव मचाने वाले को नहीं बख्शा जाएगा। उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    बंद को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक में तैनात मजिस्ट्रेट अखिलेश प्रसाद ने बताया कि अब तक बंद का कोई भी असर नहीं है। दुकानें बंद है, तो वहां धारा 144 की वजह से बंद है। वह भी धीरे-धीरे खुल रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाइल रेलवे साइडिंग से होता है कोयले का अवैध कारोबार : विधायक ममता देवी
    Next Article अग्निवीरों के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी की अपार संभावना: आनंद महिंद्रा
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version