रांची। रांची पुलिस की ओर से हिंसा मामले में जारी किया गया पोस्टर हटा लिया गया है। रांची पुलिस की ओर से दस जून को घटित हिंसा मामले को लेकर उपद्रवियों का पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया था। उसे राजभवन सहित कई चौक चौराहों के पास लगा भी दिया गया था। इसके बाद निगम के लोगों ने उसे हटा दिया।

इस संबंध में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया गया था। उसे संशोधन के लिए वापस लिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version