भुरकुंडा। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के पटेलनगर स्थित चपरासी क्वार्टर निवासी समुद्रा भुइयां के पांच वर्षीय पुत्र साहिल कुमार का शव रविवार को पास के पोखरिया खदान से बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर भुरकुंडा ओपी के एएसआई श्यामनंदन सिंह ने मामले की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार साहिल 22 जून की शाम से लापता बताया जा रहा था। परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे। गुमशुदगी की सूचना भुरकुंडा पुलिस को भी दी गई थी। इधर, रविवार की सुबह पोखरिया में शौच करने गये स्थानीय व्यक्ति ने साहिल का शव पानी में तैरता पाया। इसकी जानकारी पर परिजन और आसपास के लोग पोखरिया पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। कयास लगाया जा रहा कि साहिल नहाने के क्रम में गिरकर पानी में डूब गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version