Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजस्थान के दौसा में फूड प्वाइजनिंग से 300 लोग बीमार, धार्मिक कार्यक्रम में सहभोज के बाद तबीयत बिगड़ी
    राज्य

    राजस्थान के दौसा में फूड प्वाइजनिंग से 300 लोग बीमार, धार्मिक कार्यक्रम में सहभोज के बाद तबीयत बिगड़ी

    adminBy adminJune 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के महुवा विधानसभा क्षेत्र के पाखर चौडकी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग से 300 लोग बीमार पड़ गए। सबका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में एक पांच वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल रेफर किया है। फिलहाल इन लोगों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने ब्लड सैम्पल और भोजन के सैंपल जांच के लिए भिजवाए हैं।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि पाखर चौडकी गांव के रहने वाले महेंद्र बैरवा की पिछले दिनों दिल्ली में सेकेंड ग्रेड अध्यापक के पद पर सरकारी नौकरी लगी थी। इसके चलते उसने गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सामूहिक भोज के लिए आमंत्रित किया। लोगों ने लड्डू पूरी और दाल के बड़े खाए। इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और पेट दर्द शुरू हो गया। इस पर करीब 120 मरीजों को मंडावर और 80 मरीजों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए, लोगों का जमीन पर लिटा कर इलाज करना पड़ा।

    फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर दौसा से सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया व स्थानीय विधायक ओमप्रकाश हुडला देररात को महुवा अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बीमार लोगों का इलाज शुरू किया। सीएमएचओ ने बताया कि सवामणी कार्यक्रम के सामूहिक भोज में खाना खाने से 300 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के बाद सभी लोगों की तबीयत में सुधार है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दाल के बड़े खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में पिछले 75 वर्ष से नियोजन की कमी रही हैः के. चंद्रशेखर राव
    Next Article सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया
    admin

      Related Posts

      अरुणाचल में भूस्खलन और बाढ़ से तबाही, अबतक 15 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

      July 20, 2025

      मंत्री ने गहन पुनरीक्षण कार्य काे लेकर किया बैठक

      July 20, 2025

      पटना में सुबह से हाे रही बारिशा उत्तर बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

      July 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईसीएमआर ने तैयार किया मलेरिया से बचाव का स्वदेशी टीका, जल्द शुरू होगा निर्माण
      • अरुणाचल में भूस्खलन और बाढ़ से तबाही, अबतक 15 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित
      • सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बड़े बजट की फिल्मों पर भारी पड़ी ‘सैंयार’
      • पूर्व राष्ट्रपति को पार्टी की सदस्यता देने का अंतिम अधिकार ओली को सौंपा गया
      • मंत्री ने गहन पुनरीक्षण कार्य काे लेकर किया बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version