रांची। बकरीद पर्व को लेकर राज्य में विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में 4550 होमगार्ड के जवान 28 जून से 30 जून तक तैनात किए जाएंगे।

इनमें रांची में 300, खूंटी में 100, गुमला में 250, लोहरदगा में 100,सिमडेगा में 100, जमशेदपुर में 300, सरायकेला में 150, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) में 200, पलामू में 250, लातेहार में 100, गढ़वा में 200 ,हजारीबाग में 300, चतरा में 200, कोडरमा में 100, गिरिडीह में 300, रामगढ़ में 100, बोकारो में 200, धनबाद में 300 , दुमका में 250, देवघर में 100, गोड्डा में 100, पाकुड़ में 200, साहिबगंज 250 और जामताड़ा में 100 शामिल है।

इस संबंध में शनिवार को राज्य के सभी जिले के समादेष्टा को बकरीद पर्व पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के लिए गृह रक्षकों को कॉल अप करने के संबंध में पत्र जारी किया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version