Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»रिलायंस कैपिटल के 99 फीसदी कर्जदाताओं ने हिंदुजा के पक्ष में किया मतदान
    बिजनेस

    रिलायंस कैपिटल के 99 फीसदी कर्जदाताओं ने हिंदुजा के पक्ष में किया मतदान

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के करीब 99 फीसदी कर्जदाताओं ने हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लि. (आईआईएचएल) की समाधान योजना के पक्ष में मतदान किया है। इस समाधान योजना में लगी बोली से रिलायंस कैपिटल को 9,961 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

    सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रिलायंस कैपिटल के लिए बोली के दूसरे दौर में सबसे ज्यादा 9,661 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। इसके लिए 99 फीसदी मत आईआईएचएल की लगाई बोली के पक्ष में थे। इसके साथ ही रिलायंस कैपिटल के पास रखी 500 करोड़ रुपये से अधिक नकदी भी कर्जदाताओं को मिलेगी। इस तरह कर्जदाता को 10,200 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मूल रूप से सुरक्षित कर्ज 16 हजार करोड़ रुपये है। इससे कर्जदाताओं के कुल कर्ज में से 65 फीसदी की ही वसूली होगी।

    रिलायंस कैपिटल के प्रशासक अगले हफ्ते राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ में आईआईएचएल की समाधान योजना पेश कर सकते हैं। समाधान योजना को पेश करने की समय-सीमा 15 जुलाई है। हालांकि, रिलायंस कैपिटल को लेकर समाधान योजना पर कर्जदाताओं की समिति का कोई भी फैसला टोरेन्ट इनवेस्टमेंट्स की अपील पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा। पहली नीलामी में टोरेंट 8,640 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी थी।

    उल्लेखनीय है कि कभी अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस कैपिटल कंपनी को 24 हजार करोड़ रुपये के कर्ज चूक के बाद नवंबर 2021 में कर्ज समाधान के लिए भेजा गया था। रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया के पहले दौर की नीलामी के बाद कानूनी विवाद में फंस गयी थी। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद दूसरे दौर की नीलामी 26 अप्रैल को शुरू हुई, जो संपन्न हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगो फर्स्ट को दोबारा संचालन की मंजूरी से पहले दस्तावेज की जांच करेगा डीजीसीए
    Next Article गोयल ने बैंकों से एमएसएमई निर्यातकों को सस्ता कर्ज मुहैया कराने को कहा
    admin

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version