काठमांडू। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा नेपाल आए हैं। वह मंगलवार को बांग्लादेश से चार्टर फ्लाइट से नेपाल आए।
नेपाल के आव्रजन विभाग के सूचना अधिकारी खिमलाल भूषाल ने पुष्टि की कि जैक मा नेपाल आ गए हैं। विभाग ने जानकारी दी है कि जैक मा के साथ एक पुरुष और एक महिला भी हैं।
वह चीन से ढाका, बांग्लादेश होते हुए नेपाल आये। उनका 29 जून को पाकिस्तान के लाहौर जाने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि जैक मा बिजनेस ट्रिप पर हैं।
चीन के अरबपति बिजनेसमैन जैक मा दुनिया के सबसे मशहूर बिजनेसमैन में से एक हैं। वह समय-समय पर चीनी कम्युनिस्ट सरकार के निशाने पर रहे हैं।