Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी आवश्यक : राज्यपाल
    Top Story

    औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी आवश्यक : राज्यपाल

    adminBy adminJune 18, 2023Updated:June 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड स्थित केएनजे हाई स्कूल में वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति और जोहार भारत फेडरेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा आज विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है और इसके लिए पूरा विश्व चिंतित है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण सूखा, अत्यधिक गर्मी, अनावृष्टि, बेमौसम अतिवृष्टि इत्यादि में वृद्धि हो रही है जिसके कारण करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्राकृतिक संसाधनों का अविवेकपूर्ण दोहन होना, कूड़े-कचड़े और अपशिष्ट पदार्थों का अनियोजित ढंग से फेंका जाना, कल-कारखानों के निर्माण के साथ ही उससे होने वाले प्रदूषण को रोकने के उपाय का अभाव, कीटनाशक पदार्थों का अंधाधुंध प्रयोग, वैज्ञानिक तकनीक का न अपनाना तथा जानकारी का अभाव होना है। उन्होंने कहा कि निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या की मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति तथा उनके आर्थिक स्तर में वृद्धि के लिए औद्योगिक विकास अत्यंत ही आवश्यक है। परिवहन के साधन में भी वृद्धि होना जरूरी है, लेकिन इसके साथ पौधरोपण में भी वृद्धि भी उसी अनुपात में आवश्यक है।

    राज्यपाल ने कहा कि आज भू-गर्भ जल का स्तर निरंतर नीचे जा रहा है। विभिन्न जिलों में भ्रमण के क्रम में वहां जल-स्तर एवं सिंचाई संबंधी समस्या से लोगों ने मुझे अवगत कराया। उनके द्वारा उपायुक्त एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल-संचयन हेतु लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निदेश दिया गया। इसके लिए राज्य सरकार का भी ध्यान आकृष्ट किया जा रहा है।

    राज्यपाल ने कहा कि इस संस्था की ओर पांच जून से 17 जून तक गांवों में पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आज समापन समारोह है। संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जाना सराहनीय है। पर्यावरण के क्षेत्र में पद्मश्री जमुना टुडू का उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रधानमंत्री ने भी उनके कार्यों की सराहना की है।

    राज्यपाल ने कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ राज भवन में उनके द्वारा 50 से अधिक पौधे लगाये गये। उनका प्रयास है कि आने वाले एक वर्ष में राज्य में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाये जाये, जिसमें 90 प्रतिशत फलदार पौधे हों।

    राज्यपाल ने कार्यक्रम में 10वीं की स्टेट टॉपर श्रेया एवं जिला टॉपर कुणाल, जो चाकुलिया के रहने वाले हैं, को सम्मानित किया। साथ ही पर्यावरण की रक्षा करने वाले एवं अन्य सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभगवान जगन्नाथ का नेत्र उत्सव 19 को, 20 जून को निकलेगी रथयात्रा
    Next Article आपातकाल की यातनाएं बता सकती हैं लोकतंत्र की अहमियत : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version