Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह हरियाणा में 18 जून को सिरसा से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद
    Breaking News

    अमित शाह हरियाणा में 18 जून को सिरसा से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

    azad sipahiBy azad sipahiJune 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 18 जून को लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इसकी शुरुआत इनेलो व जजपा के गृह जिला सिरसा से की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा की सिरसा रैली को संबोधित करेंगे।

    भाजपा इस रैली के माध्यम से इनेलो व जजपा के अलावा चौटाला परिवार को निजी तौर पर भी संदेश देने का प्रयास करेगी। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में हरियाणा में पहली चुनावी रैली 18 जून को सिरसा में होने जा रही है। सिरसा से इस समय भाजपा की सुनीता दुग्गल सांसद हैं, लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से केवल दो में ही भाजपा के विधायक हैं।

    विधानसभा क्षेत्र नरवाना से जननायक जनता पार्टी के रामनिवास, टोहाना से जजपा के देवेंद्र बबली, फतेहाबाद से भाजपा के दूड़ा राम, रतिया से भाजपा के लक्षमन नापा, कालांवाली से कांग्रेस के शीशपाल, डबवाली से कांग्रेस के अमित सिहाग, रानिया से निर्दलीय रणजीत सिंह चौटाला, सिरसा से हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा तथा ऐलनाबाद से इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला विधायक हैं।

    सिरसा रैली में सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा तथा निर्दलीय कोटे से मनोहर सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, शाह के मंच पर दिखाई देंगे। भाजपा इस बात के लिए प्रयासरत है कि हालही में पार्टी को समर्थन देने का ऐलान करने वाले अन्य निर्दलीय विधायक भी इस रैली में पहुंचे। इससे गठबंधन सहयोगी जजपा को बड़ा संदेश दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, वॉल स्ट्रीट में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version