Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान में 1200 मेगावॉट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगा चीन
    विदेश

    पाकिस्तान में 1200 मेगावॉट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगा चीन

    adminBy adminJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। भीषण आर्थिक संकट के बीच चीन ने पाकिस्तान में 1200 मेगावॉट क्षमता का पावर प्लांट लगाने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच इस पावर प्लांट के लिए 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समझौता हुआ, जिस पर मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

    चीन ने पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मियांवाली जिले में पावर प्लांट लगाने में 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश का फैसला लिया है। इस प्लांट को चश्मा-5 नाम दिया गया है। चीन और पाकिस्तान के बीच पावर प्लांट को लेकर समझौता होने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुशी जाहिर की और कहा कि बिना किसी देरी के इस परियोजना को पूरा किया जाएगा। शहबाज शरीफ ने पूर्व की इमरान खान सरकार पर इस परियोजना को लटकाने का आरोप लगाया। शरीफ ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान का चीन की तरफ से 4.8 यूएस बिलियन डॉलर का निवेश मिल रहा है। इससे यह संदेश जाएगा कि चीनी कंपनियों को पाकिस्तान में निवेश पर अभी भी विश्वास बना हुआ है।

    शहबाज शरीफ ने कहा कि चीनी कंपनियां विशेष छूट देंगी, जिस कारण इस परियोजना से लोगों के अरबों रुपये बचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चीन और अन्य सहयोगी देशों की मदद से पाकिस्तान आर्थिक संकट से निकल जाएगा। उन्होंने इस मौके पर चीन के साथ ही सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर को भी मदद के लिए धन्यवाद दिया। पाकिस्तान में सस्ती बिजली मिलने की दिशा में इस चश्मा पावर प्लांट को अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान में अभी दो और न्यूक्लियर पावर प्लांट संचालित हो रहे हैं। इन प्लांट्स की क्षमता 2290 मेगावॉट है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
    Next Article फ्रांस के राष्ट्रपति ने 17 सेकेंड में पी डाली बीयर की बोतल, अब हो रही आलोचना
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version