Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हिमाचल प्रदेश में जून में जनवरी जैसी सर्द रातें, 10 शहरों का पारा 10 से नीचे
    राज्य

    हिमाचल प्रदेश में जून में जनवरी जैसी सर्द रातें, 10 शहरों का पारा 10 से नीचे

    adminBy adminJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल जून में रातें जनवरी जैसी सर्द हैं। मौसम के इस रुख से राज्य के मध्यवर्ती व पहाड़ी इलाकों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े इस्तेमाल कर रहे हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी व चायल जैसे पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे सैलानियों को गर्म कपड़े खरीदने पड़ रहे हैं।

    मौेसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शिमला में लगभग दो दशक बाद जून में न्यूनतम तापमान जनवरी की तर्ज पर रिकार्ड हुआ है। यहां का पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया जा रहा है।

    शिमला में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इससे पहले वर्ष 1999 में चार जून को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 2000 से 2022 तक शिमला शहर का पारा 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ था। इसके अलावा सराहन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस , मशोबरा में 8.4 डिग्री सेल्सियस, रिकांगपिओ में 8.8 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस, कुकमसेरी में 5.1 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 6.7 डिग्री सेल्सियसऔर किन्नौर के कल्पा में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

    हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा है कि राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया जा रहा है।

    मौसम विज्ञान विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे तापमान काफी गिर गया है। उन्होंने कहा कि बीती रात चंबा में 18, डल्हौजी में 15, सोलन में 9, सराहन में 8, पालमपुर व भुंतर में 5, उना में 4, मंडी, नारकंडा, शिमला व सुंदरनगर में 3-3 मिलीमीटर और कल्पा व धर्मशाला में 2-2 मिली वर्षा हुई है। राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों के दौरान अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल से बांग्लादेश को बिजली निर्यात का भारत से समझौता महत्वपूर्णः प्रचंड
    Next Article राजस्थान में सात आईएएस और तीस आईपीएस अफसरों के तबादले
    admin

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version