गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर भारतीय सभ्यता और विरासत के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि कर्नाटक में जीत के साथ, कांग्रेस ने अब खुले तौर पर भारत के सभ्यतागत मूल्यों और समृद्ध विरासत के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, चाहे वह धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने के रूप में हो या गीता प्रेस के खिलाफ आलोचना के रूप में।

उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस आक्रामकता का विरोध करेंगे और समान आक्रामकता के साथ हमारी सभ्यता के मूल्यों को फिर से स्थापित करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version