Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तराखंड: पिथारौगढ़ के होकरा में भीषण हादसे में मृतकों की संख्या दस हुई, सभी की हुई पहचान
    Breaking News

    उत्तराखंड: पिथारौगढ़ के होकरा में भीषण हादसे में मृतकों की संख्या दस हुई, सभी की हुई पहचान

    azad sipahiBy azad sipahiJune 22, 2023Updated:June 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति जताया गहरा दुख

    पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी-होकरा मोटर मार्ग पर सप्लाई गोदाम के पास गुरुवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। इसमें एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गयी थी। इस वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोगों की पहचान भी कर ली गई है। राज्य आपदा प्रबंधन और बचाव विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र में बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करने के साथ मृतकों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

    राज्य आपदा प्रबंधन और बचाव की जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज सुबह बोलेरो वाहन संख्या यूके-02टीए 10845 में सवार होकर बागेश्वर के शामा क्षेत्र के लोग होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका बाेलेरो वाहन थाना क्षेत्र नाचनी में पहुंचा तो वह मसूरी-होकरा मोटर मार्ग पर सप्लाई गोदाम के पास पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिर गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र और पोस्ट कपकोट से एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

    इसके बाद वहां पहुंचने पर एसडीआरएफ की दो रेस्क्यू टीमों ने 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया। वाहन में सवार सभी शवाें की पहचान कर ली गई है।

    मृतकों के विवरण

    1) किशन सिंह (64) पुत्र खुशाल सिंह निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर।
    2) धर्म सिंह (69) पुत्र पदम सिंह निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर।
    3) कुंदन सिंह (58) पुत्र खीम सिंह निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर।
    4) निशा (24) पत्नी उमेश सिंह निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर।
    5) उमेश सिंह (28) पुत्र कुंदन सिंह निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर।
    6) शंकर सिंह (42) पुत्र प्रताप सिंह निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर।
    7) महेश सिंह (35), चालक पुत्र मोहन सिंह निवासी भनार, कपकोट।
    8) सुंदर सिंह (37) पुत्र खुशाल सिंह निवासी शामा, बागेश्वर।
    9) खुशाल सिंह (64) पुत्र उदय सिंह निवासी भनार, बागेश्वर।
    10) दान सिंह (52) पुत्र मंगल सिंह निवासी भनार, बागेश्वर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2022 और 2023 प्रदान किए
    Next Article शैलेन्द्र सिंह सेंगर गोवा की अंडर-19 क्रिकेट टीम के सहायक कोच नियुक्त
    azad sipahi

      Related Posts

      सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

      September 9, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे

      September 9, 2025

      उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version