रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 01 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित कर उसी दिन वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक राजनाथ सिंह 11 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से रवाना होंगे और 01 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। यहां से वे 01.40 बजे कांकेर के नगर सैनिक ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे, फिर यहां से वे मेलाभाटा ग्राउंड पहुंच कर आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा के बाद वे वापस कांकेर से रायपुर आएंगे और शाम साढ़े चार बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।