Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली का हवा-पानी खराब, बच्चों को पानी के लिए लगानी पड़ रही है लाईन : मनोज तिवारी
    देश

    दिल्ली का हवा-पानी खराब, बच्चों को पानी के लिए लगानी पड़ रही है लाईन : मनोज तिवारी

    adminBy adminJune 12, 2023Updated:June 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार को राजधानी लखनऊ की जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने बोटैनिकल गार्डन पहुंचकर मार्निंग संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का हवा-पानी खराब हो गया है और बच्चों को पानी के लिए लाईन लगानी पड़ रही है।

    उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के महाजनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

    मार्निंग संवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जहां केन्द्र सरकार के नौ सालों के विकास कार्यों को गिनाया तो वहीं दिल्ली की बदली इन दिनों फिजा पर हमला बोला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने सपा अध्यक्ष के असुर वाले बयान पर कहा कि अगर आज कोई सबसे ज्यादा खराब प्रांत है तो वो दिल्ली है। दिल्ली की हवा और पानी खराब है। बच्चों को पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है। वहां की स्थिति ठीक नहीं है।

    लोगों की फरमाईश को मनोज तिवारी ने किया पूरा
    इस दौरान अपने भोजपुरिया अंदाज में उन्होंने पार्क टहलने आए लोगों के बीच बातचीत की। एक जनप्रतिनिधि से ज्यादा लोगों ने उन्हें एक कलाकार को अपने करीब पाकर उनके अंदाज में ही फरमाईश कर दी। फिर क्या था कि सांसद मनोज तिवारी भी लखनऊ वासियों की ख्वाहिश को पूरा अपने ही फिल्मी किरदार की तरह पूरा करते दिखें।

    उन्होंने भोजपुरी में भक्त में रमां गीत सुना दिया। माता पिता की सेवा कीजिए भगवान की तरह और भक्ति करनी हो तो कीजिए हनुमान की तरह…। उनके इस अलहदा अंजाद ने वहां उपस्थित लोगों में पल भर में ही समां बांध दिया और गीत को सुनकर उपस्थित लोग तालियां बजाने पर विवश हो गए।

    इस दौरान उन्होंने शर्मा टी स्टॉल पर चाय पी और मक्खन-ब्रेड का भी स्वाद लिया। लोगों के बीच प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे जनहित के विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सांसद मनोज तिवारी के यहां पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और सेल्फी भी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरे दिन के बंद ने थामी रफ्तार, देवेंद्र महतो सहित कई हिरासत में लेकर किए गए रिहा
    Next Article रांची में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version