आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। गुरुवार को समाजसेवी और हिंदुवादी नेता भैरव सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में साक्षी की बेरहमी से हत्या और मॉडल से लव जिहाद मामले को लेकर हिंदू संगठनों और महिलाओं ने प्लाजा सिनेमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों मामलों में आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की गयी। भैरव सिंह ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। इसके बाद महिलाओं को फ्री में द केरला फाइल्स दिखायी गयी। बता दें कि इससे पहले भी भैरव सिंह ने हिंदू महिलाओं को जागरूक करने के लिए पूरे सिनेमा हॉल को बुक करके फिल्म दिखायी थी। प्लाजा सिनेमा के सामने प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जागरूकता फैलाने के बाद भी हिंदू लड़कियां लव जिहाद में फंस जाती हैं। हम सभी समाज को जागरूक करने का काम करेंगे। लड़कियों और महिलाओं को यह फिल्म दिखाई जा रही है, ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके। बताते चलें कि मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची स्थित यश मॉडलिंग के संचालक तनवीर अख्तर खान पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की शाहबाद डेयरी इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय साक्षी की साहिल नाम के युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं प्रदर्शन के दौरान भैरव सिंह ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से एक विशेष धर्म के युवक हिंदू नाम रख कर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फसाते हैं और उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं। अगर लड़कियां मना कर देती हैं तो घर में घुसकर दुमका के अंकिता की तरह पेट्रोल डालकर जला देते हैं। दिल्ली की साक्षी की तरह सरेआम बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर देते हैं। लड़कियों के टुकड़े-टुकड़े करके सूटकेस में या फिर फ्रीज में डाल देते हैं। कहा कि हमारी इस राज्य की सभी बहनों से विनती है कि ऐसे लोगों के जाल में फसने से बचें। आज हम सजग होंगे तभी कल हमारी सनातन संस्कृति सुरक्षित रहेगी।
Related Posts
Add A Comment