Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा नेता की दबंगई के खिलाफ सड़क जाम कर घंटों किया गया प्रदर्शन
    Breaking News

    भाजपा नेता की दबंगई के खिलाफ सड़क जाम कर घंटों किया गया प्रदर्शन

    azad sipahiBy azad sipahiJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। भाजपा नेता राजन तिवारी के दबंगई के खिलाफ फारबिसगंज-कुरसेला स्टेट हाईवे में हरिपुर के निकट शनिवार को ग्रामीणों ने घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजन तिवारी और अज्ञात पांच छह लोगों के खिलाफ हरिपुर वार्ड संख्या दो निवासी 68 वर्षीय बसंत प्रसाद भगत ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शनिवार के अहले सुबह तीन बजे के करीब घर पर आकर गाली देने और जमीन पर दखल नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

    जोगबनी वार्ड संख्या 15 नेताजी चौक निवासी 32 वर्षीय राजन तिवारी पिता कुंदन तिवारी पर पांच छह अज्ञात लोगों के साथ आकर जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राजन तिवारी का सांठगांठ अपराधी लोगों के साथ होने की बात आवेदन में कही गई है।जिसके कारण पूरे परिवार के भय के साये में रहने की बात कही गई है।पीड़ित ने परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका जाहिर की है।

    प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय भाजपा विधायक को भी फोन करके राजन तिवारी के करतूत की जानकारी देने की बात कही।विधायक द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं करने पर भाजपा और भाजपा विधायक के खिलाफ भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

    मामले पर पीड़ित बसंत कुमार भगत ने बताया कि इससे पहले भी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।जिसको लेकर पूर्व में भी फारबिसगंज थाना में आवेदन देने की बात कही।उन्होंने जमीन के पुस्तैनी होने और पारिवारिक बटवारा नामा के आधार पर उनके पिता स्व.हरिहर प्रसाद भगत द्वारा किए जाने की जानकारी दी।

    सड़क जाम सूचना के बावत फारबिसगंज थानाध्यक्ष सहित परवाहा पुलिस कैम्प प्रभारी पूरे सदबदल के साथ पहुंचे एवं जमींदार और ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर सड़क जाम हटाया।

    मामले को लेकर थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिसके बाद सड़क जाम हटा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेलवे क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला रेल कर्मचारी की पत्नी का शव
    Next Article मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version