Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
    Top Story

    पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

    adminBy adminJune 20, 2023Updated:June 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भीषण गर्मी के कारण सौ से अधिक श्रद्धालु हुए बेहोश

    भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी में मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा का आयोजन हो रहा है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा रथों पर आरूढ़ होकर मौसी मां मंदिर जाएंगे। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    आज सुबह मंगला आरती के बाद पहंडी नीति शुरू हुई। इसके बाद धाडी पहंडी नीति शुरू हुई और चारों विग्रहों को तीन रथों पर आरूढ़ कराया गया। सबसे पहले सुदर्शन महाप्रभु सुबह 09 बजे दर्पदलन रथ पर आरूढ़ हुए। इसके बाद 10.18 पर बलभद्र तालध्वज रथ पर, 10.30 पर देवी सुभद्रा भी दर्पदलन रथ पर रथारूढ हुईं। सबसे अंत में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्नवेदी से सिंहद्वार पार कर 11.55 पर नंदिघोष रथ पर विराजमान हुए। दोपहर 12.05 बजे पहंडी नीति संपन्न हुई। इसके बाद शेष प्रक्रिया का संपादन किया गया।

    पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने तीनों रथों की परिक्रमा की। इसके बाद पुरी के गजपति महाराज दिव्य सिंह देव ने छेरा पहंरा की नीति का संपादन शुरू किया। यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रथों को खींचने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

    पहंडी नीति के दौरान श्रद्धालु एवं कलाकारों के ओडिशी नृत्य, शिव तांडव और हनुमान नृत्य से माहौल आध्य़ात्मिक हो गया। इससे पहले सुबह से मंगला आरती मइलम, तडपलागी, रोष, होम, अवकाश एवं सूर्यपूजा की रीति-नीति संपन्न हुई। इसके बाद द्वारपाल पूजा किया गया तथा खिचड़ी का भोग लगाया गया। सुबह 7.35 बजे ब्राह्मणों ने तीनों रथों की प्रतिष्ठा एवं पूजा की। मंगला आरती के बाद पहंडी नीति शुरू हुई। ज्वर से स्वस्थ होने के बाद भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ रत्नवेदी से जन्मवेदी की ओर 9 दिनों की यात्रा भगवान जगन्नाथ करते हैं।

    लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुरी शहर एवं उसके आसपास के इलाकों में 170 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। रथयात्रा के दौरान भीषण गर्मी एवं उमस के कारण दोपहर 1.30 बजे तक सौ से अधिक श्रद्धालु बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल चिकित्सा शिविर में भर्ती कराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअतीक व अशरफ के हत्यारोपियों की 14 दिन की रिमांड बढ़ी
    Next Article पाकिस्तान में 1200 मेगावॉट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगा चीन
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version