Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बिट्टू खान हत्याकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार
    रांची

    बिट्टू खान हत्याकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    adminBy adminJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जेल में बंद राज वर्मा के निर्देश पर हुई थी तनवीर की हत्या
    रांची। बरियातू थाना पुलिस ने तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू खान हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों डोरंडा निवासी रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव, मो आरीफ, अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह उर्फ लकी शामिल हैं। इनके पास से 7.65 एमएम का दो देशी पिस्तौल, तीन गोली, दो बाइक, चार मोबाईल बरामद किया गया है।

    एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गत छह जून को तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले को लेकर तनवीर की मां नाजमा खातून ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी शुभांशु जैन और सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से हत्या में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    एसएसपी ने बताया कि तनवीर को मारने का प्लान दो-तीन माह पूर्व ही बनाया गया था। अंकित कुमार सिंह को एदलहातू टीओपी और दीपक कुमार सिंह को तनवीर के घर के रेकी का काम सौंपा गया था। तीन जून को जेल में बंद राज वर्मा से निर्देश प्राप्त करने के लिए दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह जेल में मिलने गया था। जेल में बंद राज वर्मा के निर्देश पर घटना को अंजाम दिया गया।

    घटना के दिन एक बाइक पर दुर्गा और अभिषेक मल्लिक था। बाइक दुर्गा चला रहा था। अभिषेक मल्लिक के पास पिस्तौल था। दूसरा बाइक पर रोहन श्रीवास्तव और रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी बैठा था। रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी पिस्तौल लेकर पीछे बैठा था। दोनों ने तनवीर पर फायरिंग की और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद डोरंडा के मो आरिफ के पास आर्म्स और बाइक छिपाने के लिए दिया गया था।

    एसएसपी ने बताया कि रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव के खिलाफ रांची के चार थानों में पूर्व से मामला दर्ज है जबकि मो आरीफ के खिलाफ पूर्व से पांच मामले दर्ज हैं। दीपक कुमार सिंह पर दो मामले पूर्व से दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13.54 फीसदी बढ़कर 3,34,247 इकाई रही: सियाम
    Next Article फोर्ब्स की वैश्विक सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर
    admin

      Related Posts

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
      • इमरान खान की पार्टी पहुंची हाईकोर्ट, कहा-उन्हें रिहा किया जाए
      • अब भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा
      • झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल
      • बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version