Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फोर्ब्स की वैश्विक सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर
    Breaking News

    फोर्ब्स की वैश्विक सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर

    azad sipahiBy azad sipahiJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की नवीनतम ग्लोबल 2000 सूची में आरआईएल आठ पायदान की छलांग के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गई है। इस सूची में किसी भी भारतीय कंपनी के मुकाबले यह सर्वोच्च स्थान है।

    बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स ने 2023 के लिए दुनिया की शीर्ष 2000 कंपनियों की सूची जारी की है। फोर्ब्स ने इसे चार कारकों-बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया है। इस सूची में अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन 2011 के बाद पहली बार शीर्ष पर है, जिसकी कुल संपत्ति 3700 अरब डॉलर है। सऊदी तेल कंपनी अरामको दूसरे स्थान पर है।

    फोर्ब्स की सूची में कुल 55 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है। सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 109.43 अरब अमेरिकी डॉलर की बिक्री और 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर के लाभ के साथ 45वां स्थान मिला है। समूह का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार तक फैला हुआ है। आरआईएल सूची में जर्मनी के बीएमडब्ल्यू समूह, स्विट्जरलैंड के नेस्ले, चीन के अलीबाबा समूह, अमेरिकी प्रॉक्टर एंड गैंबल और जापान की सोनी से आगे है।

    सूची के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 77वें स्थान (2022 में 105वां स्थान), एचडीएफसी बैंक को 128वां स्थान (2022 में 153वां स्थान) और आईसीआईसीआई बैंक 163वें स्थान (2022 में 204वां स्थान) पर है। सूची में ओएनजीसी 226वें, एलआईसी 363वें, टीसीएस 387वें, एक्सिस बैंक 423वें, एनटीपीसी 433वें, लार्सन एंड टुब्रो 449वें, भारती एयरटेल 478वें, कोटक महिंद्रा बैंक 502वें, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 540वें, इंफोसिस 554वें और बैंक ऑफ बड़ौदा 586वें स्थान पर हैं।
    फोर्ब्स की इस सूची में कारोबारी गौतम अडाणी के समूह की तीन प्रमुख कंपनियों अडाणी एंटरप्राइजेज को 1062वां स्थान, अडाणी पावर को 1488वां स्थान और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन को 1598वां स्थान मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिट्टू खान हत्याकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार
    Next Article अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ आसानी से पहुंचे : राज्यपाल
    azad sipahi

      Related Posts

      Auto Draft

      May 8, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 8, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version