रामगढ़। जिले के बरकाकाना केंद्रीय विद्यालय के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो चेक पोस्ट का रूम तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। सभी घायल व्यक्ति घुटवा बस्ती के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में बोलेरो के अंदर फंसे घायल और मृतक को लोहा काटकर निकाला गया। सभी घायलों को बरकाकाना पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version