Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जून को होगी
    Breaking News

    झारखंड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जून को होगी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जून को ली जाएगी। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय और नेतरहाट की तर्ज पर अन्य आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून को होगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग कर रहा है। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए पांच जून तक और आवासीय विद्यालयों के लिए नौ जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। हर स्कूल से कम-से-कम 15 छात्र-छात्राओं को आवेदन कराया जा रहा है।

    स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने इसकी समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान कई तरह के निर्देश दिए गए थे। बताया गया कि सभी प्रवेश परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल करेगा। शिक्षा सचिव ने जिलों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इसके लिए आवेदन करवाएं। जितने ज्यादा प्रतिभागी होंगे उनके बीच प्रतियोगिता उतनी ज्यादा होगी। सभी बच्चों तक जानकारी नहीं होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाते हैं और परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते हैं।

    हर साल 5000 स्टूडेंट्स को दी जाती है छात्रवृत्ति
    सीएम मेरिट स्कॉलरशिप के तहत हर साल 5000 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। स्टूडेंट्स का सेलेक्शन प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जाता है। प्रत्येक जिले से अधिकतम 400 स्टूडेंट का चयन होता है। चयनित सभी स्टूडेंट्स को क्लास 9 से 12वीं तक 12 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। क्लास 9 से 11 मई तक आयोजित होने वाली प्रत्येक वार्षिक परीक्षा में संबंधित स्टूडेंट्स को 60 फ़ीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। तभी आगामी वर्ष के लिए वे छात्रवृत्ति पाने के योग्य माने जाएंगे। किसी भी क्लास चाहे वह नौ, 10 या 11 में 60 फ़ीसदी अंक लाने में असफल होते हैं तो उन्हें अगले साल से इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

    जिन स्टूडेंट्स का सेलेक्शन इस स्कॉलरशिप के लिए होता है वह राज्य के किसी भी स्कूल चाहे वह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो या आईसीएससी से उस में नामांकन ले सकते हैं। गैर आवासीय विद्यालयया राज्य सरकार से संचालित आवासीय विद्यालय के अतिरिक्त पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप की पूरी राशि मिलेगी। जबकि वैसे स्टूडेंट जो सरकार के किसी रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ते हैं उन्हें स्कॉलरशिप की 50 फ़ीसदी राशि ही मिलेगी। आकांक्षा कोचिंग में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को भी 50 फ़ीसदी ही स्कॉलरशिप मिलेगी।

    ऐसा है परीक्षा का पैटर्न
    परीक्षा दो सेक्शन में ली जाएगी। प्रत्येक खंड 90 मिनट का होगा। इसमें एमसीक्यू टाइप क्वेश्चन होंगे। सेक्शन वन में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के तहत 90 सवाल होंगे। जिसमें रिजनिंग, इंग्लिश और हिंदी से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं बच्चों की तार्किक क्षमता को जांचने के लिए रिजनिंग के तहत एनालॉग, क्लासिफिकेशन, न्यूमेरिकल सीरीज, पेटर्न परसेप्शन और हिडेन फिगर से जुड़े सवाल होंगे। क्वेश्चन का लेवल क्लास सातवीं-आठवीं क्लास स्तर का होगा।

    सेक्शन टू में स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसमें साइंस, सोशल साइंस और मैथ से 30-30 सवाल पूछे जाएंगे। टोटल क्वेश्चन 90 होगा। सभी सवाल क्लास सात और आठ के सिलेबस पर आधारित होगा। सेलेक्शन के लिए परीक्षा में 60 फ़ीसदी अंक लाने होंगे। वहीं दोनों सेक्शन में 40-40 फ़ीसदी अंक होना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले बच्चों का चयन नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाशी में उत्साह से मनाया जा रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन
    Next Article भाजपा के खिलाफ गोलबंद विपक्षी पार्टियों की प्रस्तावित बैठक टली, अब 23 जून को होने की संभावना
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

      October 15, 2025

      घाटशिला उपचुनाव: JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन में कांटे की टक्कर, नामांकन सभा में होंगे शामिल CM हेमंत सोरेन

      October 15, 2025

      रांची में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को मारी गईं आधा दर्जन गोलियां

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
      • झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
      • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
      • घाटशिला उपचुनाव: JMM के सोमेश सोरेन और BJP के बाबूलाल सोरेन में कांटे की टक्कर, नामांकन सभा में होंगे शामिल CM हेमंत सोरेन
      • बिहार विधानसभा चुनाव : जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version