Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड बन रहा लव जिहाद का केंद्र, 11 मामलों ने राष्ट्रीय स्तर पर खींचा ध्यान
    रांची

    झारखंड बन रहा लव जिहाद का केंद्र, 11 मामलों ने राष्ट्रीय स्तर पर खींचा ध्यान

    adminBy adminJune 7, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदिवासी बहुल राज्य झारखंड लव जिहाद का केंद्र बनता जा रहा है। हाल के कुछ महीनों से कई जिलों में लव जिहाद के मामलों ने रोंगटे खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं ने राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श का केन्द्र बिन्दु बना। झारखंड में 2022 से लेकर अबतक कई लव जिहाद का मामले सामने आए। कई ऐसे मामलों में तो लड़कियों को जान भी गंवानी पड़ी है। कइयों को गर्भपात तक की पीड़ा सहनी पड़ी। कई घटनाओं ने पूरे सूबे को रुला लिया।

    31 मई : बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज का आरोप है कि मॉडल कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर ने धर्म और नाम छिपा कर उसका यौन शोषण किया और शादी करने का दबाव बनाया। मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने के नाम पर कई बार संबंध बनाया और धर्म बदलने का मॉडल पर दबाव बनाया। धर्म नहीं बदलने पर उसको जान से मारने की धमकी देने का भी मॉडल मानवी राज ने आरोप लगाए हैं। इस मामले में रांची पुलिस ने मॉडल का बयान दर्ज कर साइबर सेल की मदद से तनवीर की खोजबीन की जा रही है। आरोपित फिलहाल नेपाल फरार हो गया है।

    पांच जून: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर लोको कॉलोनी निवासी रेल कर्मचारी अख्तर खान के पुत्र अदनान खान दो साल पहले एक नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ अमित कुमार बता कर उससे दोस्ती की। इस बीच लड़की ने लड़के से बार-बार उसके धर्म के बारे में पूछा लेकिन युवक ने लड़की को अमित कुमार बताया और खुद को बिहारी कहता रहा। लड़के ने शिव मंदिर में शादी कर ली। इसी बीच नाबालिग दो बार गर्भवती हुई। लड़की को दवा देकर गर्भपात करवा दिया। अब वह तीसरी बार गर्भवती है। जब मामला आगे बढ़ा तो लड़का मुस्लिम समुदाय का निकला और अपना नाम तथा धर्म छिपा कर हिन्दू लड़की से शादी किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दो जून : रांची के खलारी में उड़िया धौड़ा गांव में एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू लड़की से शादी की। बाद में लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया, जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनू राम ने बताया है कि गोलू अंसारी ने अपना धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी पूजा से शादी की थी। इसके बाद पूजा पर मतांतरण के लिए दबाव बना रहा था। बताया कि 31 मई की रात नौ बजे गोलू अंसारी उनके घर आया और पूजा से बातचीत करने लगा। इसी दौरान पूजा ने बताया कि यही लड़का है जिससे उसने दो वर्ष पूर्व उससे रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी की थी।

    08 दिसम्बर, 2022 : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र से 8 दिसम्बर, 2022 में एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग हिंदू लड़की से धर्म बदल कर मुस्लिम युवक ने शादी का प्रयास किया लेकिन शादी से पहले ही उसके मुस्लिम होने की बात सामने आ गई थी। इसके बाद युवक मौके से ही फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुस्लिम युवक के अल्टो कार को भी जब्त कर लिया, जिसमें पुलिस की वर्दी सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए थे।

    20 दिसम्बर, 2022 : साहिबगंज जिले में एक हिंदू लड़की रेबिका पहाड़िन की हत्या करके उसके शव को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। मामले की जांच हुई तो इस केस में उसका पति दिलदार अंसारी ही हत्यारा निकला। दोनों ने लव मैरिज किया था। आरोपित पति दिलदार अंसारी के साथ-साथ उसकी मां, मामा और कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। शादी के बाद रेबिका को इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिसके लिए लड़की इनकार कर रही थी। ये बात दिलदार अंसारी को नागवार गुजरी और उसने उसकी हत्या कर दी।

    23 अगस्त, 2022 : दुमका में शाहरुख और नईम ने 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। हॉस्पिटल में पांच दिनों तक संघर्ष के बाद अंकिता ने दम तोड़ दिया था। अंकिता का कसूर सिर्फ यह था कि शाहरुख उसपर बातचीत और दोस्ती का दबाव डालता था लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था।

    02 सितंबर, 2022 : दुमका जिले के श्रीअमड़ा में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके शव पेड़ से लटका दिया गया। आरोपित अरमान नामक युवक शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

    सितंबर 2022 : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में आदिवासी समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण फखरुद्दीन नामक शख्स ने किया था। आरोपित ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। लड़की के अनुसार मोबाइल चैटिंग के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की थी।

    सितंबर 2022 : लोहरदगा में सितंबर माह में लव जिहाद का मामला सामने आई थी। रब्बानी अंसारी ने पहचान छिपाकर एक लड़की का यौन शोषण किया था। बाद में रब्बानी की पहचान सामने आई तो उसने लड़की को कुएं में धकेलकर पत्थर से कुचलने की कोशिश की थी।

    सितंबर 2022 : गढ़वा जिले के मेराल थाने इलाके में सितंबर महीने में लव जिहाद का मामला सामने आया था। मेराल थाने में यूपी के सोनभद्र की रहनेवाली हिंदू युवती ने आफताब अंसारी नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि उसने खुद को पुष्पेंद्र सिंह बताकर उससे शादी की। युवती को चार साल बाद अपने पति के असली नाम और धर्म की जानकारी तब हुई, जब वह पहली बार उसके घर आई।

    नवंबर 2022 : सिमडेगा में नवंबर माह में बानो प्रखंड की एक नाबालिग आदिवासी लड़की को बरगलाकर उसका दुष्कर्म करने और साजिशपूर्वक उसे मार डालने के आरोप में चांद अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था। चांद अंसारी ने अपना धर्म और नाम छिपाकर लड़की से दोस्ती की और इस घटना को अंजाम दिया था।

    क्या है वजह
    इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में लव जिहाद का मामला काफी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड का जिस प्रकार से डेमोग्राफी चेंज हो रहा है वह लव जिहाद का प्रमुख कारण है। लव जिहाद के कारण ही संथाल परगना का डेमोग्राफी चेंज हो गया है। सरकार को लव जिहाद मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर इस मामले का निबटारा करना चाहिए जो कि हेमंत सरकार नहीं कर रही है।

    झारखंड के पांच जिलों की डेमोग्राफी तेजी से बदली है। पिछले तीन दशकों में बांग्लादेश से लाखों की तादाद में घुसपैठिए साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा जिलों के अलग-अलग इलाकों में आकर बस गये हैं। इन इलाकों में हो रहे जनसांख्यिकी बदलाव को लेकर सरकारी विभागों ने केंद्र और राज्य सरकारों को समय-समय पर कई बार रिपोर्ट मिली है।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 1994 में साहिबगंज जिले में 17 हजार से अधिक बांग्लादेशियों की पहचान हुई थी। इन बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे लेकिन इन्हें वापस नहीं भेजा जा सका। आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि बांग्लादेश के करीब स्थित झारखंड के जिलों में मुस्लिम आबादी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। मसलन, पाकुड़ में 2001 में मुस्लिम आबादी 33.11 प्रतिशत थी जो 2011 में 35.87 प्रतिशत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय मुर्रा भैंसों की मदद से नेपाली भैसों की सुधरेगी नस्ल, दूध उत्पादन में भी होगी वृद्धि
    Next Article लव जिहाद का आरोपित तनवीर अख्तर नेपाल फरार
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version