रायपुर। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।अपने संघठन को मजबूत करने रायपुर के बाद अब बिलासपुर में 2 जुलाई को पार्टी रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली में पार्टी के संयोजक और दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे, इसके बाद साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे ।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस भी पिछले दिनों संभागीय स्टार पर बैठक कर चुकी हैं । पार्टी के दोनों दिग्गज महारैली के साथ साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रहे हैं।पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक रैली और सभा को सफल बनाने जुटे हैं। पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली और पंजाब की तरह पूरे प्रदेश में कैंपेन चला रहे हैं और लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति-नीति के साथ ही दिल्ली में हुए विकास कार्य और जनहित के कामों की जानकारी दी जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version