Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»9 दिनों के प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ घर लौटे
    झारखंड

    9 दिनों के प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ घर लौटे

    adminBy adminJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दर्शन के लिए भी भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे

    रांची। राजधानी के जगन्नाथपुर में घुरती रथ यात्रा को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। वहीं भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भी भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। बता दें, मौसीबाड़ी में 9 दिनों के प्रवास के बाद गुरुवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर वापस अपने घर लौटे।
    देर शाम जगन्नाथ मुख्य मंदिर पहुंचे भगवान
    मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ दोपहर बाद रथ पर सवार होकर वापस अपने घर लौटे। इससे पहले करीब 1 घंटे तक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। इसके बाद जयघोष के साथ मूर्तियों को रथ पर रखा गया। यानी भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी से अपने निवास स्थान लिए रथ पर सवार होकर रवाना हुए। और वे देर शाम को मुख्य मंदिर पहुंचे। इस बीच श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया। घुरती रथ यात्रा मेला और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लोग सुबह से मेला स्थल पर पहुंच रहे थे।

    9 दिनों के प्रवास पर मौसीबाड़ी गए थे भगवान
    बता दें, भगवान जगन्नाथ स्नान के बाद अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 4 जून को एकांतवास में चले गए। जहां 15 दिनों के एकांतवास के बाद वे 19 जून को वापस लौटे थे। उन्हें उसी दिन भूगर्भ से बाहर निकाला गया था इसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए और रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ 9 दिनों के प्रवास के लिए 20 जून को अपने मौसी के घर यानी मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए थे। भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर से नौ दिनों के प्रवास के बाद अपने निवास स्थल जगन्नाथ मुख्य मंदिर पहुंचे। इसे लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। रांची में रथयात्रा की परंपरा 323 सालों से चली आ रही है। रांची में जगन्नाथपुर मंदिर का निर्माण बड़कागढ़ के महाराजा ठाकुर रामशाही के चौथे बेटे ठाकुर ऐनीनाथ शाहदेव ने 25 दिसंबर 1691 में कराया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत भारत के हर कोने में आज विद्युत संरचना मौजूद: संजय सेठ
    Next Article प्रधानमंत्री आज डीयू शताब्दी वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version