रांची। राजधानी रांची में एक मॉडलिंग स्कूल का संचालक और लव जिहाद का आरोपित तनवीर अख्तर नेपाल भाग गया है। उसने रांची से बिहार के गया और पूर्णिया-अररिया के रास्ते बॉर्डर पार किया है। उसका कोई परिचित भी उसके साथ है। पुलिस की तकनीकी टीम ने इस बात को पकड़ा है कि वह रांची से नेपाल फरार हो गया है। इसके बाद से पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार दबिश बनाए हुए है।

गत एक जून को लव जिहाद के मामले की जांच करने रांची पुलिस मुंबई गई थी। मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही मॉडल का बयान दर्ज किया।

रांची पुलिस के अनुसार तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर उक्त मॉडल युवती का फर्जी फेसबुक भी बनाने वाला था। इसकी कोशिश भी उसने की थी। मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। रांची से नेपाल भाग जाने के बाद भी पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि आरोपित तनवीर की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

क्या है पूरा मामला
मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी थी।

मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहां एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version