Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»पीएम मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में नए भारत का निर्माण हुआ : जितिन प्रसाद
    राजनीति

    पीएम मोदी के नेतृत्व में नौ वर्षों में नए भारत का निर्माण हुआ : जितिन प्रसाद

    adminBy adminJune 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुरादाबाद में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने किया संबोधित

    मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण इन नौ वर्षों में हुआ हैं। वर्ष 2014 के बाद जो परिवर्तन दिख रहा हैं इसको अभी और आगे ले जाना हैं, किसी को रुकना नहीं हैं। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व मुरादाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महा संपर्क अभियान के तहत पंचायत भवन में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

    कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने आगे कहा कि केंद्र में उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की सरकार से पूर्व हर चीज का बंदरबांट हो जाता था। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के आने के बाद जहां सोच बदली है, वहीं ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के बाद कोई कह नहीं सकता कि चंद लोगों ने बंदरबांट कर लिया हो। देश की और प्रदेश की जनता बहुत नसीब वाली हैं जो मोदी और योगी का नेतृत्व हमें देखने को मिला है।

    प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि किसी भी विकसित हो रहे देश या समाज के लोगों की जिंदगी से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं आकांक्षाओं के केंद्र में मूलतः यह प्रमुख नौ सेवाएं सुविधाएं होती हैं। जिसमें बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, कृषि, सुशासन शामिल हैं। पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इन सभी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्य किया हैं। इसका लेखा-जोखा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता की कहानी बयां कर रहा हैं।

    स्वागत भाषण में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 में भाजपा प्रत्याशियों की जीत में युवाओं की भूमिका अहम थी, इसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 1-1 बूथ पर कमल खिलाने में जुट जाएंगे।

    बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि महा संपर्क अभियान चल रहा है और लोकसभा चुनाव तक जितने भी कार्यक्रम संगठन द्वारा निर्धारित उनको सफल बनाने में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जुटना है।

    विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि सभी मोर्चे भाजपा संगठन की रीढ़ हैं। सभी मोर्चें अपना संगठन परिवार बढ़ाएं और आज से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विदेशों में जाते हैं तो ऐतिहासिक सम्मान मिलता हैं, यह सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री जी का सम्मान नहीं होता है बल्कि पूरे भारतवासियों का सम्मान होता है। दूसरे देशों के प्रधानमंत्री हमारे नरेंद्र मोदी जी के पैर छू रहे हैं यह भी 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान हैं।अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पंडित ने की जबकि संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनुपेंद्र चौधरी ने किया।

    इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली चौहान, एससी एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य गिरीश वर्मा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना नगर निगम वार्ड नंबर 58 की पार्षद बनीं मेयर की बहू
    Next Article पाकिस्तान में बारिश और आंधी से तबाही, 28 की मौत, 145 घायल
    admin

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी

      May 20, 2025

      ज्योतिप्रिय मल्लिक के पत्र की फॉरेंसिक जांच करेगी प्रवर्तन निदेशालय

      May 20, 2025

      शिवपुरी में लोग घरों में कैद होने को हुए मजबूर, सड़क पर घुटना भर लगा पानी

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जूनियर एनटीआर के फैंस को मिला तोहफा, ‘वॉर-2’ का टीजर रिलीज
      • फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
      • शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ
      • पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version