Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»एनटीपीसी बरौनी को मिलेगा ”सर्वश्रेष्ठ उद्योग” का राष्ट्रीय जल पुरस्कार
    बिहार

    एनटीपीसी बरौनी को मिलेगा ”सर्वश्रेष्ठ उद्योग” का राष्ट्रीय जल पुरस्कार

    adminBy adminJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। उर्जा जरूरतों को अनवरत पूरा कर रहे राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल समृद्ध भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय जल पुरस्कार के चौथे संस्करण में एनटीपीसी बरौनी का चयन ”सर्वश्रेष्ठ उद्योग” के रूप में किया गया है।

    17 जून को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एनटीपीसी बरौनी को ”सर्वश्रेष्ठ उद्योग” के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसकी घोषणा होते ही एनटीपीसी बरौनी के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

    केंद्रीय स्तर पर मिलने वाले सर्वश्रेष्ठ सम्मान से एनटीपीसी जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए लोगों को और जागरूक करेगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार केंद्र सरकार के ”जल समृद्ध भारत” (वाटर प्रोसपरस इंडिया) के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।

    यह लोगों में पानी के महत्व के संबंध में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। यह पुरस्कार सभी लोगों और संगठनों को एक मजबूत साझेदारी बनाने एवं जल संसाधन संरक्षण तथा प्रबंधन गतिविधियों में सार्वजनिक भागीदारी को और मजबूत करने का अवसर देता है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। देश में जल संसाधन प्रबंधन के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में विभिन्न हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकीकृत राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया गया।

    जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कार की शुरुआत किया गया था। 2019 और 2020 के लिए दूसरे और तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए गए। 2021 में कोविड के कारण पुरस्कार नहीं दिए गए। लेकिन, कोविड का कहर समाप्त होते ही शुरूआत कर दिया गया।

    2022 में गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 868 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद आवेदनों की जांच और मूल्यांकन किया गया।केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा छंटनी किए गए आवेदनों की वास्तविक जांच की गई। जिसके बाद 41 विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ उद्योग के लिए बिहार के बेगूसराय में स्थापित एनटीपीसी बरौनी का चयन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस का 80 फीसदी कच्चा तेल मई में भारत और चीन ने खरीदा
    Next Article नमामि गंगे के तहत सिमरिया धाम में जुलाई में तैयार हो जाएगा सीढ़ी घाट
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version