Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ओड़िशा रेल हादसा: सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज की, लापरवाही, साजिश या टेक्निकल गड़बड़ी, होगी जांच
    Jharkhand Top News

    ओड़िशा रेल हादसा: सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज की, लापरवाही, साजिश या टेक्निकल गड़बड़ी, होगी जांच

    adminBy adminJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीबीआइ टीम ने दुर्घटना वाली जगह का किया दौरा
    -अधिकारियों से भी पूछताछ की गयी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    भुवनेश्वर/बालासोर। सीबीआइ ने बालासोर रेल हादसे मामले में प्राथमिकी दर्ज का ली है। इसी के साथ केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है। सीबीआइ दुर्घटना के कारण को लेकर तीन एंगल को लेकर चल रही है। लापरवाही, साजिश या टेक्निकल गड़बड़ी। सीबीआइ की टीम मंगलवार को दुर्घटना स्थल पर पहुंची। रेलवे के अधिकारियों से पूछताछ भी की गयी। गौरतलब है कि ओड़िशा के बालासोर में बीते शुक्रवार को दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस भीषण हादसे में 288 लोगों की जान चली गयी थी और 900 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आरंभिक जांच में मानवीय भूल और सिंगनल स्सिटम में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की गयी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी।

    विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज:
    निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए केंद्रीय एजेंसी ने बालासोर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 337, 338, 304-ए (लापरवाही से मौत) और 34 (समान मंशा) और रेलवे अधिनियम की धारा 153 (रेलवे यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने वाला काम), 154 और 175 (जीवन को खतरे में डालना) के तहत दर्ज प्राथमिकी को अपने हाथ में ले लिया है। प्रक्रिया के मुताबिक, सीबीआइ स्थानीय पुलिस के मामले को अपनी प्राथमिकी के रूप में फिर से दर्ज करती है। इसके बाद जांच शुरू की जाती है। केंद्रीय एजेंसी अपनी जांच के बाद प्राथमिकी में धाराएं जोड़ या हटा सकती है।

    सीबीआइ के 6 सदस्यीय टीम पहुंची:
    सीबीआइ की 6 सदस्यीय टीम मंगलवार को बालासोर पहुंची। उन्होंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। अधिकारी बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन का भी पहुंचे। वहां सिग्नलिंग रूम, रिकॉर्ड रूम और अधिकारियों से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक एजेंसी को मामले की तह तक जाने के लिए रेल सुरक्षा और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता भी लेगी। सीबीआइ दुर्घटना के हर एंगल को खंगालेगी। इसमें रेल विशेषज्ञ की मदद की जरूरत पड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास विरोधी हेमंत सरकार में वित्त आयोग निष्क्रिय: दीपक प्रकाश
    Next Article एनसीबी ने पकड़ी ड्रग्स की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार, 20 साल में ड्रग्स की सबसे बड़ी जब्ती
    admin

      Related Posts

      अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      July 5, 2025

      ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

      July 5, 2025

      राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
      • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
      • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
      • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version