Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»ओडिशा ट्रेन हादसा: पूरी रात खेत में गुजारी, बिहार लौटे तो नहीं हो रहा है समुचित इलाज
    बिहार

    ओडिशा ट्रेन हादसा: पूरी रात खेत में गुजारी, बिहार लौटे तो नहीं हो रहा है समुचित इलाज

    adminBy adminJune 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद पूरा देश सदमे में है। ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल तक के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों के इलाज के लिए ना सिर्फ सरकारी तंत्र, बल्कि निजी अस्पताल भी सक्रिय है। लेकिन बिहार आए घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है।

    हालत यह है कि बिहार सरकार द्वारा नंबर वन अस्पताल का दर्जा प्राप्त बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती घायल यात्री को 12 घंटे में मात्र एक सुई और एक बोतल स्लाइन दिया गया है। हाथ टूटा हुआ है, लेकिन उसका एक्स-रे तक नहीं हुआ है। परिजनों को कहा जा रहा है कि रविवार को छुट्टी है, सोमवार को एक्स-रे होगा।

    ट्रेन हादसा के बाद एंबुलेंस से बेगूसराय आकर सदर अस्पताल में भर्ती हरदिया निवासी हैदर ने बताया कि अपने छह साथियों के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस से चेन्नई मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार होने के बाद निजी एंबुलेंस कर बेगूसराय वापस आ गया, ताकि परिवार के सामने इलाज हो। रात नौ बजे से सदर अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।

    हैदर के साथ हरदिया निवासी अली एवं चिलमिल निवासी अखलाक भी सदर अस्पताल में ही भर्ती हैं। हैदर ने बताया कि वे लोग गुरुवार को बरौनी से गंगासागर एक्सप्रेस पकड़ कर बंडेल गए। वहां से हावड़ा और हावड़ा से शालीमार जाकर दोपहर 3:20 बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में चेन्नई जाने के लिए सवार हुए थे। खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ बोगी पलट गई। वे अपने साथी अली, नसरुल्ला और अखलाक एक जगह बैठे हुए थे। चारों किसी तरह से बाहर निकले, पूरा शरीर खून से सना हुआ था। लेकिन साथी बलुआरा निवासी तस्लीम और एक अन्य दूसरे जगह बैठे हुए थे, उनका कुछ पता नहीं चला।

    उन लोगों ने रात खेत में गुजारी। सुबह घटनास्थल पर लगाए गए कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे का मोबाइल लेकर परिजनों से बात की तो उन्होंने घर आने को कहा। जहां से 32 हजार में प्राइवेट एंबुलेंस कर चारों लोग बेगूसराय आए। तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कमर की हड्डी टूट जाने के कारण नसरुल्ला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि बलुआरा निवासी तस्लीम एवं एक अन्य युवक हावड़ा के अस्पताल में भर्ती है। हैदर का कहना है ऊपर वाले की कृपा से उन लोगों की जान बच गई। ट्रेन से जब निकले थे तो हर ओर लाशों का ढेर लगा हुआ था। पूरी रात बगल के खेत में गुजारी, जहां मौत का खतरा नहीं था लेकिन घायल रहने के कारण मौत से डर पूरी रात लगता रहा।

    अब अपने जिला बेगूसराय आ गए, सोचे थे कि यहां सरकारी अस्पतालों में अच्छे तरीके से इलाज हो जाएगा। लेकिन 12 घंटे बीतने के बाद जब एक्सरे भी नहीं हो रहा है तो मजबूरी में निजी अस्पताल जाना पड़ेगा।

    इस संबंध में जानकारी के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन रविवार रहने के कारण न तो कोई उपस्थित थे और न इस संबंध में जानकारी देने के लिए मोबाइल पर संपर्क हो सका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनटीपीसी के सीएमडी ने किया एनके एसटीपीपी का दौरा
    Next Article हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान : CM योगी
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version