नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उज-जुहा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस अवसर पर हम सब समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द बढ़ाने का संकल्प लें।