Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों को भी पीटा
    राज्य

    पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों को भी पीटा

    adminBy adminJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर जालंधर में हमले की घटना सामने आई है। मंत्री रविवार देर रात पत्नी के साथ घर जा रहे थे। ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी से एक दिन पहले मंत्री पर हुए हमले ने पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

    हाल ही में हुए विस्तार के दौरान बलकार सिंह पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बने थे। राजनीति में आने से पहले वह जालन्धर में ही बतौर डीसीपी ड्यूटी कर चुके हैं। रविवार रात करीब एक बजे स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के काफिले पर बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी पत्नी के साथ रविदास चौक के पास से निकल कर अपने निवास स्थान मान नगर जा रहे थे।

    मंत्री को पायलट कर रही गाड़ी ने हाथ देकर रास्ता क्लियर करवाने की कोशिश की तो कार सवारों ने अपनी कार को बीच चौक पर लगा दिया और मंत्री की पायलट को रोक कर उनके सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।

    बदमाशों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। जिन्होंने बाद में ईंटें बरसानी शुरू कर दी। किसी तरह मंत्री के सुरक्षाकर्मी बलकार सिंह को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल कर उनके आवास तक ले गए।

    पास खड़े पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों की टोली ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने तत्काल आईपीएस अधिकारी आदित्य को घटनास्थल पर रवाना किया।

    बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि वह घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित निकाय मंत्री बलकार सिंह की कोठी पर जा पहुंचे और जमकर गुंडागर्दी की। वहां पर भी उनकी पायलट के कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की।

    आखिरकार आईपीएस अधिकारी आदित्य मौके पर आए और बदमाशों को हिरासत में लिया। सभी बदमाश नशे में धुत्त थे।

    जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल के अनुसार पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले
    Next Article ओडिशा: हादसे वाली साइट पर 51 घंटे बाद गुजरी पहली ट्रेन, अप और डाउन लाइन में ट्रेन सेवाएं शुरू
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version